Monalisa Husband Lookalike: कौन है मोनालिसा के पति का हमशक्ल ‘फरमान’? जिसके वीडियो ने मचाया हड़कंप, विक्रांत बोले- ‘मैं नहीं जानता…’

सोशल मीडिया पर ‘मोनालिसा और फरमान’ की प्रेम कहानी में एक ऐसा मोड़ आया है, जिसने फिल्मी ड्रामे को भी पीछे छोड़ दिया है. पिछले कुछ दिनों से जिस वीडियो ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और केरल की पुलिस की नींद उड़ा रखी थी, उसका असली सच अब बेनकाब हो गया है. जिस शख्स ने वीडियो जारी कर दावा किया था कि “मोनालिसा भाग गई है”, वह असल में फरमान खान था ही नहीं.

मोनालिसा के लापता होने की खबर ने जब नेशनल मीडिया में तूल पकड़ा और पुलिस का शिकंजा कसा, तो वीडियो बनाने वाले के हाथ-पांव फूल गए. खुद को फरमान बताकर सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने वाला यह शख्स राजस्थान के बालोतरा जिले का रहने वाला अरविंद कुमार जोशी निकला. अरविंद ने अब एक नया वीडियो जारी कर अपनी असलियत कुबूल की है और इस पूरे ड्रामे पर विराम लगा दिया है. हालांकि, इस नए वीडियो की सत्यता की पुष्टि आधिकारिक तौर पर अभी बाकी है.

‘सिर्फ मजे के लिए किया’

अरविंद कुमार जोशी ने अपनी सफाई में चौंकाने वाला बयान दिया है. उसने कहा- मैं कोई मुस्लिम (फरमान) नहीं, बल्कि एक हिंदू हूं. मैं फरमान को नहीं जानता. मैंने यह वीडियो महज मनोरंजन और सोशल मीडिया पर ‘फन’ के लिए बनाया था. मुझे इस बात का अंदाजा बिल्कुल नहीं था कि मेरा यह छोटा सा मजाक पुलिस प्रशासन और दो परिवारों के लिए इतनी बड़ी आफत बन जाएगा. मुझे वीडियो पर कई मैसेज भी लोगों ने भेजे हैं. मैं बाड़मेर राजस्थान का हूं. मेरा मोनालिसा और फरमान से कोई लिंक नहीं. अरविंद ने यह साफ कर दिया है कि मोनालिसा के भागने की बात पूरी तरह मनगढ़ंत और फर्जी थी.

वीडियो फर्जी, पर असली फरमान की मुश्किलें असली हैं

भले ही भागने वाला वीडियो एक प्रैंक निकला हो, लेकिन असली फरमान खान के लिए कानून का शिकंजा अब और भी कड़ा होने वाला है. आधिकारिक जांच में यह पुष्टि हो चुकी है कि मोनालिसा की उम्र 18 वर्ष से कम है. कानूनन नाबालिग लड़की से शादी करना अवैध है. उम्र का खुलासा होने के बाद पुलिस अब इसे ‘नाबालिग के अपहरण’ और ‘अवैध विवाह’ के नजरिए से देख रही है. इस जोड़े ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे, जिसने मामले को पहले ही पेचीदा बना दिया है. पुलिस अब फरमान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है. वहीं, फर्जी वीडियो बनाकर पुलिस को गुमराह करने वाले अरविंद कुमार जोशी पर भी कानूनी तलवार लटक सकती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |