LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया ‘कंट्रोल’ का आदेश

LPG को लेकर फैल रही अफवाहों पर केंद्र सरकार ने सख्ती दिखाई है. पेट्रोलियम मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर हालात पर तुरंत नियंत्रण करने को कहा है. सरकार का कहना है कि कई जगहों पर गलत जानकारी फैलने से लोगों में घबराहट बढ़ रही है और पैनिक में गैस सिलेंडर खरीदे जा रहे हैं. मंत्रालय के मुताबिक, अभी सिर्फ 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ही नियमित या बीच-बीच में प्रेस ब्रीफिंग कर रहे हैं, जो काफी नहीं है.

केंद्र ने राज्यों से कहा है कि वे रोजाना सीनियर स्तर पर प्रेस ब्रीफिंग करें और सोशल मीडिया व मीडिया के जरिए सही जानकारी समय पर लोगों तक पहुंचाएं. इससे लोगों को भरोसा मिलेगा कि LPG की सप्लाई पर्याप्त है और इसे लोगों तक सुचारू रूप से पहुंचाया जा रहा है. इसके साथ ही सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश भी दिए हैं. केंद्र ने राज्यों से इस मामले में व्यक्तिगत तौर पर हस्तक्षेप करने को कहा है, ताकि अफवाहों पर लगाम लगे.

‘संकट को अवसर में बदल दिया गया’

भारत, ईरान युद्ध की वजह से हुए कुकिंग गैस संकट का इस्तेमाल अपनी स्थानीय वितरण व्यवस्था की कमियों को दूर करने और आधारभूत मानदंडों को मजबूत करने के लिए कर रहा है. ऐसा इसलिए ताकि पाइप वाली गैस की ओर तेजी से बढ़ाया जा सके. क्योंकि वह लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) के आयात और सब्सिडी पर होने वाले खर्च को कम करना चाहता है.

पिछले महीने, भारत ने एक आदेश जारी किया, जिसमें नई पाइपलाइन मंज़ूरियों के लिए समय-सीमा तय की गई. इसके तहत, अगर अधिकारी तय समय पर जवाब नहीं देते हैं, तो मंजूरी मिली हुई मानी जाएगी. इसके साथ ही जमीन मालिकों और स्थानीय अधिकारियों को पाइपलाइन के लिए रास्ता देने की शर्त भी रखी गई है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव नीरज मित्तल ने सोशल मीडिया पर कहा कि पूरे देश में CGD (सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन) नेटवर्क का तेजी से विस्तार देखने को मिल रहा है. एक संकट अब एक अवसर में बदल गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |