Bhondu Baba Case Update: भोंदू बाबा की अजीबोगरीब दुनिया का सच, मोबाइल और काले पेड़ों का क्या है रहस्य?

महाराष्ट्र के नाशिक में खुद को गॉडमैन बताने वाले कथित भोंदू बाबा उर्फ अशोक खरात से जुड़े मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. बाबा खरात की पुलिस कस्टडी खत्म होने से पहले जांच एजेंसियां हर संभव सबूत जुटाने में लगी हुई हैं. पुलिस ने बाबा खरात के ठिकानों और कार्यालयों को सील कर वहां फॉरेंसिक जांच कराई है

अशोक खरात के ठिकानों की जांच के दौरान कई चौंकाने वाली चीजें बरामद हुई हैं, जिनमें भक्तों की एंट्री दर्ज करने वाले रजिस्टर, काले पड़े पेड़े, काले रंग के फल और कुछ संदिग्ध उपकरण शामिल हैं. वहीं, पुलिस ने पीड़ित महिला को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन का रीकंस्ट्रक्शन भी किया.

बाबा के केबिन की जांच की गई

जिस केबिन में कथित तौर पर महिलाओं के साथ शोषण की घटना हुई, उसकी बारीकी से जांच की गई. इसके अलावा, केबिन में लगे साउंडप्रूफ कांच और दरवाजों की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि यह समझा जा सके कि अंदर की आवाज बाहर तक पहुंचती थी या नहीं.

जांच के दौरान एक और अहम खुलासा सामने आया है. बताया जा रहा है कि अशोक खरात महिलाओं और अन्य भक्तों के लिए अलग-अलग मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था. महिलाओं के नंबर एक अलग मोबाइल में सेव किए जाते थे, जबकि अन्य लोगों के लिए अलग फोन रखा गया था. इतना ही नहीं, महिलाओं के नंबर अलग-अलग नामों से सेव किए गए थे, जिससे किसी को शक न हो.

शिर्डी में जमीन से जुड़े मामले में बाबा खरात पर केस दर्ज

इस बीच, शिर्डी में जमीन से जुड़े एक अन्य मामले में भी अशोक खरात और उसके सहयोगियों पर केस दर्ज किया गया है. चार एकड़ जमीन की खरीद-फरोख्त में कथित धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं. मूल जमीन मालिक की शिकायत पर अशोक खरात, उसकी पत्नी कल्पना खरात, और अन्य सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि कर्ज चुकाने के नाम पर ऊंचे ब्याज पर पैसे देकर जमीन हड़पने की साजिश रची गई.

11 ट्रस्टियों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी

इस पूरे मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) की ओर से की जा रही है. पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को हिरासत में भी लिया है और उनसे पूछताछ जारी है. साथ ही, शिवनिका संस्था से जुड़े कई ट्रस्टियों को भी पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है. रुपाली चाकणकर समेत 11 ट्रस्टियों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है.

सूत्रों के अनुसार, कुछ लोगों ने बीमारी का हवाला देकर पूछताछ टालने की कोशिश की है, लेकिन कार्रवाई के डर से उनके सामने आने की संभावना जताई जा रही है. जांच एजेंसियां हवाला रैकेट और विदेशों में पैसे भेजे जाने के एंगल की भी जांच कर रही हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |