J&K Terror Crackdown: जैश-ए-मोहम्मद के ग्राउंड नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकियों के मददगारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; घाटी में सर्च ऑपरेशन तेज

जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से लगातार घुसपैठ की कोशिशें हो रही हैं. हालांकि सुरक्षाकर्मी आतंकियों की इस कोशिश को हर बार ही नाकाम कर रहे हैं. पिछले दिनों सेना ने एक आतंकी को मार गिराया गया था, जिसके पास से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था. तो वहीं दूसरी तरफ सेना ने अब जम्मू-कश्मीर के लोकल ग्राउंड नेटवर्क को तोड़ने की पूरी तैयारी कर ली है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस किश्तवाड़ में जैश-ए-मोहम्मद के ग्राउंड नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा कसने की तैयारी में है. जैश कमांडरों को दावत देने वाले लोगों को जांच के दायरे में लाया गया है और नागरिक माहौल में आतंकियों की मौजूदगी दर्शाने वाली तस्वीरें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी गई हैं.

पुलिस क्षेत्र में सक्रिय ओवर-ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने के करीब है. पिछले महीने सैफुल्लाह समेत तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद यह कार्रवाई तेज हुई है. करीब आधा दर्जन लोगों की पहचान की गई है, जिनमें दो सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं.

अगले कुछ दिनों में होगा एक्शन

सेना की जांच में सामने आया है कि कुछ लोगों ने दबाव में मदद की, जबकि कुछ ने स्वेच्छा से सहयोग किया है. चिन्हित OGWs के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज करने और कुछ को PSA के तहत हिरासत में लेने की तैयारी की जा रही है. सेना फिलहाल सभी के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाने में लगी है. आने वाले दिनों में बड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है.

जम्मू-कश्मीर में सेना अलर्ट मोड पर कर रही काम

जम्मू-कश्मीर में सेना पिछले कुछ समय से लगातार अलर्ट मोड पर काम रही है. पिछले दिनों कई इलाकों में ड्रोन और पाकिस्तानी गुब्बारे देखे जाने के बाद जांच जारी है. इसके साथ ही हाल में एक आतंकी से मुठभेड़ भी हुई थी. इस मुठभेड़ में आतंकी मारा गया था. उसके पास से हथियार भी बरामद किए गए थे. यही वजह है कि सेना ने पूरे बॉर्डर वाले इलाकों के साथ-साथ लोकल लोगों की भी छानबीन शुरू कर दी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Sidhi NH-39 Road Collapse: सीधी-रीवा मार्ग पर नेशनल हाईवे-39 धंसी, बड़ा गड्ढा होने से आवाजाही खतरनाक; बड़े हादसे का अलर्ट     |     Indore E-Rickshaw New Rules: इंदौर में ई-रिक्शा चलाने के नियम तय, बिना रजिस्ट्रेशन वाले 5000 रिक्शों पर लटकी तलवार; जल्द करें ये काम     |     Raja Murder Case Update: कौन है शिलोम जेम्स? राजा की हत्या के बाद सोनम को दी थी पनाह, अब एक और संगीन मामला आया सामने     |     J&K Terror Crackdown: जैश-ए-मोहम्मद के ग्राउंड नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकियों के मददगारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; घाटी में सर्च ऑपरेशन तेज     |     Mumbai Crime: मुंबई में घरेलू विवाद का खूनी अंत, पति ने पत्नी को लोकल ट्रेन के सामने फेंका; आरोपी गिरफ्तार, चेम्बूर-गोवंडी के बीच की घटना     |     हनुमानगढ़ में ‘मौत’ का ओवरटेक! मेगा हाईवे पर बस और ट्रॉले की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत से मातम; मची चीख-पुकार     |     बंगाल चुनाव का वो ‘ऐतिहासिक’ उलटफेर! जब 3 राष्ट्रीय पार्टियों के सभी उम्मीदवारों की जब्त हुई जमानत; TMC और BJP की जंग में साफ हो गया विपक्ष     |     Greater Noida Road Scam: ग्रेटर नोएडा में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही, बिना उद्घाटन के ही उखड़ी सड़क; PWD अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग     |     राजस्थान के इस गाँव में ‘अघोषित कर्फ्यू’! रात में नो एंट्री और बैंड-बाजे पर पाबंदी; सीमा पार से कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की टेंशन     |     अंडों पर योगी सरकार का ‘डिजिटल’ चाबुक! अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट; पुराना माल बेचा तो खैर नहीं, 1 अप्रैल से बदलेगा नियम     |