Weather Update Today: दिल्ली में छाए बादल, उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश में 3 डिग्री तक गिरी गिरावट; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली के मौसम में अचानक हुए बदलाव के बाद आज बादल छाए रहने का अनुमान है. वहीं आज भी मौसम संतुलित रहने की संभावना है, लेकिन तापमान में कुछ बदलाव हो सकता है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दिन भर धूप और बादलों का आना-जाना लगा रहेगा, जिससे मौसम सुहावना रहेगा. हालांकि, बढ़ती उमस के कारण थोड़ी गर्मी महसूस हो सकती है. आईएमडी ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है, इसलिए मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है. कुल मिलाकर, दिल्लीवासियों को न तो ज्यादा गर्मी होगी और न ही ज्यादा ठंड. वहीं, अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान लगभग 34°C तक और न्यूनतम तापमान 17°C के आसपास रहेगा. धूप खिलने पर तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक महसूस हो सकता है. साथ ही, लगभग 70% आर्द्रता रहने की संभावना है, जिससे हवा में थोड़ी चिपचिपाहट महसूस होगी. सुबह और शाम अपेक्षाकृत ठंडी रहेंगी, जबकि दोपहर थोड़ी गर्म हो सकती है. ऐसे में हल्के और आरामदायक कपड़े पहनना बेहतर रहेगा.

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 14 से 18 मार्च के बीच दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 मार्च को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे तापमान में कुछ समय के लिए गिरावट आ सकती है. अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. हालांकि, आने वाले हफ्तों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. मार्च के अंत तक दिल्ली में गर्मी काफी बढ़ जाएगी.

यूपी में गिरेगा पारा

उत्तर प्रदेश में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. तेज हवाओं की वजह से गर्मी से राहत मिल सकती है. 16 मार्च सोमवार को बादल छाने के साथ हल्की बूंदा-बांदी होने की संभावना है. साथ ही दिन में बादल होने और हवा की रफ्तार तेज होने के कारण अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की कमी भी दर्ज होने की संभावना जताई है. कानपुर में धूप निकलने के साथ कहीं-कहीं पाकेट्स में बदलो की आवाजाही की संभावना है.

इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के मुताबिक,केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश के मौसम में बड़े फेरबदल की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है. पहाड़ी और पूर्वोत्तर क्षेत्र जैसे पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण भारत में भी वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने के आसार हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |     MP के संतरों ने मंडियों में मचाया धमाल, रिकॉर्ड तोड़ मिल रहे दाम; लेकिन इस एक डर ने छीन ली किसानों की नींद!     |     VIP Security Review 2026: फारूक अब्दुल्ला पर हमले की कोशिश के बाद केंद्र सरकार अलर्ट, गृह मंत्रालय ने दिए सभी VIPs की सुरक्षा ऑडिट के निर्देश     |     Productivity vs Equality: पीरियड लीव महिलाओं के लिए ‘हक’ है या करियर में ‘रुकावट’? जानें क्या कहते हैं चौंकाने वाले आंकड़े     |     मुंबई में ‘गैस माफिया’ पर महा-स्ट्राइक! सैकड़ों LPG सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़; प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप     |     चित्तौड़गढ़ हाईवे पर चीख-पुकार! कंटेनर और पिकअप की भिड़ंत में 2 की मौत, 13 महिलाएं लहूलुहान; उदयपुर से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा     |     महाराष्ट्र में ‘धर्म स्वतंत्रता बिल’ पेश! धर्मांतरण के बाद शादी हुई तो क्या होगा बच्चे का धर्म? नए कानून के इस नियम ने सबको चौंकाया     |     बिजनौर में RSS नेता के घर बदमाशों का तांडव! परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट और तोड़फोड़; पुलिस ने 2 को दबोचा, इलाके में भारी तनाव     |