Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम
छतरपुर : ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर भारत में रसोई गैस पर पड़ने लगा है. छतरपुर में भी जिला प्रशासन ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर अघोषित रोक लगा दी है. रोक लगते ही आम लोगों से लेकर कारोबारियों तक की चिंता बढ़ा गई. जमाखोरों ने भी अपनी दुकानें चलाना शुरू कर दी हैं. मुखबिर की सूचना पर छतरपुर पुलिस, प्रशासन ने रिटायर्ड शिक्षक के घर आधी रात छापा डालकर भारी मात्रा में घरेलू सिलेंडर जब्त किए हैं.