Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके से शनिवार से लापता मशहूर यूट्यूबर और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर पुष्पेंद्र उर्फ आकाश (31) का शव सोमवार शाम आनंद विहार इलाके के एक खाली प्लॉट से बरामद हुआ. आकाश की मौत के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है. परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और एक सिपाही पर कॉल डिटेल (CDR) निकालने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया है.

मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले आकाश मंडावली में अपने माता-पिता, पत्नी और 3 साल की बेटी के साथ रहते थे. वो स्टाइलिंग नाम से कपड़ों का शोरूम चलाते थे और सोशल मीडिया पर फैशन वीडियो के जरिए कपड़े बेचते थे. शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे आकाश 1.5 लाख रुपये नकद लेकर गांधी नगर मार्केट के लिए निकले थे. दोपहर 2:33 बजे उनका फोन बंद हो गया, जिसके बाद परिजनों ने मंडावली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई.

परिजनों ने खुद तलाश की लोकेशन और लाश

आकाश के भाई सत्येंद्र का आरोप है कि पुलिस ने तलाश में कोई रुचि नहीं दिखाई. परिजनों ने खुद ही फोन की आखिरी लोकेशन का पता लगाया, जो आनंद विहार के टेलको टी-प्वाइंट के पास आई. सोमवार शाम को परिजन जब वहां पहुंचे, तो एक डीडीए के खाली प्लॉट में आकाश का शव पड़ा मिला. शव से कुछ दूरी पर उनका मोबाइल भी बंद हालत में मिला.

लूटपाट और हत्या का आरोप, शव रखकर प्रदर्शन

परिजनों का सीधा आरोप है कि आकाश की सोने की चेन और डेढ़ लाख रुपये गायब हैं. उन्हें शक है कि किसी ने जहरीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट के बाद उनकी हत्या की है. मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को मिला, तो उन्होंने इंसाफ की मांग को लेकर मंडावली थाने का घेराव किया. बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ.

‘हत्या का मामला नहीं लग रहा’

पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच और शव की स्थिति को देखकर यह हत्या का मामला नहीं लग रहा है. पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और रिश्वतखोरी के आरोपों की भी जांच की जा रही है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |