Maharashtra Politics: BJP पर भड़की उद्धव ठाकरे की शिवसेना! कहा- चुनाव के लिए टीपू सुल्तान को वापस जिंदा किया जा रहा

महाराष्ट्र इन दिनों मालेगांव महापालिका में टीपू सुल्तान की फोटो को लेकर बवाल मचा हुआ है. तमाम हिंदू संगठनों के साथ-साथ शिवसेना ने भी इसको लेकर अपना विरोध जाहिर किया है. शिवसेना (UBT) ने अपने मुखपत्र सामना टीपू सुल्तान के विवाद पर BJP पर निशाना साधा है. इसमें कहा गया कि औरंगजेब और अफजल खान की तरह अब टीपू सुल्तान को कब्र से वापस जिंदा किया जा रहा है.

सामना में लिखा गया कि औरंगजेब और अफजल खान की तरह मैसूर का टीपू सुल्तान एक बार फिर कब्र से बाहर आ गया है. मालेगांव महानगरपालिका के उप महापौर शान-ए-हिंद के हॉल में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया, लेकिन विवाद बढ़ने से पहले ही टीपू की तस्वीर दीवार से हटा दी गई.

हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा की तरह इस पूरे मामले को राजनीतिक और हिंदू-मुस्लिम रंग दे दिया. इस रंग को कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने और भी दूषित कर दिया.

शिवाजी महाराज से टीपू सुल्तान की तुलना निंदनीय

सपकाल ने कहा था कि टीपू सुल्तान को छत्रपति शिवाजी महाराज के समकक्ष माना जाना चाहिए. इस पर सामाना में लिखा कि सपकाल ने यह कहकर कि टीपू और छत्रपति का काम बराबर था. बीजेपी के हाथ उस्तरा दे दिया. असल में यह तुलना की ही नहीं जा सकती है. देवेंद्र फडणवीस और उनकी पार्टी ने इस पर कांग्रेस की जमकर आलोचना की. कांग्रेस की नैतिकता, शर्म और प्रतिष्ठा की सरेआम इज्जत निकाल दी.

आगे कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि सपकाल द्वारा टीपू जैसे व्यक्ति की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से करना निंदनीय है. छत्रपति शिवाजी महाराज को टीपू के बराबर मानना निंदनीय ही है. यह सच है कि बीजेपी के लोग टीपू सुल्तान के नाम से अपनी सहूलियत के अनुसार खुश/नाराज होते हैं. इसी टीपू सुल्तान को पाकिस्तान में नायक माना जाता है और उसी पाकिस्तान के साथ भारत क्रिकेट मैच खेल रहा है, लेकिन आश्चर्य की बात है कि फडणवीस व भाजपा को यह निंदनीय नहीं लगता.

टीपू सुल्तान को लेकर क्या लिखा?

संपादकीय में टीपू सुल्तान के इतिहास को लेकर कहा गया, “टीपू सुल्तान कौन था, वह क्या था? इस इतिहास पर चर्चा करने का कोई फायदा नहीं. वह मैसूर का राजा था. उसके पिता हैदर अली भी राजा थे. उसने अंग्रेजों से युद्ध किया. वह एक योद्धा था, लेकिन वह अपने राज्य और साम्राज्य को बचाने के लिए युद्ध लड़ रहा था. छत्रपति शिवाजी महाराज ऐसे नहीं थे.

आगे लिखा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगल आक्रमण को रोकने के लिए हिंदवी स्वराज की शून्य से स्थापना की. उन्होंने अपना राज बनाया. टीपू को यह राज्य विरासत में मिला. छत्रपति ने स्वराज के शत्रुओं को इसी मिट्टी में दफना दिया. 4 मई 1799 को श्रीरंगपट्टनम के युद्ध में उनकी मृत्यु हुई. कुछ इतिहासकार उन्हें अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करने वाला पहला स्वतंत्रता सेनानी मानते हैं.”

संपादकीय में लिखा कि टीपू पर हिंदुओं के जबरन धर्म परिवर्तन और अत्याचार के आरोप लगते रहे हैं, जिससे विवाद भड़कता है. साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज की स्थापना को अद्वितीय बताते हुए कहा गया कि उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती. आगे लिखा गया कि राजनीतिक दल समय-समय पर टीपू सुल्तान के नाम का इस्तेमाल अपने लाभ के लिए करते रहे हैं. कभी उनका महिमामंडन किया जाता है, तो कभी विरोध किया जाता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |