IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या का कुलदीप यादव पर फूटा गुस्सा, जानें मैदान पर क्या हुआ

कोलंबो में 15 फरवरी को खेले T20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान पर रिकॉर्ड जीत दर्ज की. उस जीत का टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जश्न भी मनाया, जो मैदान से ही शुरू हो गया. लेकिन, उस जश्न के दौरान एक तस्वीर ऐसी भी दिखी, जिसने ना चाहते हुए भी सबका ध्यान खींच लिया. जश्न के माहौल में हार्दिक पंड्या कुलदीप यादव को फटकार लगाते दिखे. वहीं, सूर्यकुमार यादव उन्हें आंख भी दिखाई. सवाल है क्यों? कुलदीप यादव ने ऐसी क्या गलती की, जिसके चलते टीम इंडिया के दो सीनियर खिलाड़ियों का गुस्सा जीत के माहौल में भी छुपाए नहीं छुपा.

कुलदीप यादव से क्या गलती हुई?

सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप यादव को आंखें क्यों दिखाई? हार्दिक पंड्या ने उन पर सरेआम गुस्सा क्यों किया? इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया. मगर ऐसा माना जा रहा है कि दोनों सीनियर खिलाड़ियों के निकले भड़ास के पीछे की वजह कुलदीप से पाकिस्तान की इनिंग के 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर हुई गलती हो सकती है.

पाकिस्तान की इनिंग का 18वां ओवर हार्दिक पंड्या डाल रहे थे. उनके इस ओवर की दूसरी गेंद पर शाहीन शाह अफरीदी ने एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, जिसमें कुलदीप से हुआ चूक के चलते वो कामयाब भी रहे. लॉन्ग ऑन पर खड़े कुलदीप से गलती ये हुई कि उन्होंने कैच ड्रॉप कर दिया और उसके चलते पाकिस्तान का जहां विकेट गिरना चाहिए था, वहां पर उसे पूरे 6 रन मिल गए. हालांकि, हार्दिक पंड्या के उसी ओवर में फिर पाकिस्तान की पारी का अंत भी हो गया. मगर कुलदीप से हुई गलती टीम की जीत के बाद भी ना हार्दिक के जहन से गई और ना ही सूर्यकुमार यादव के.

सूर्यकुमार ने दिखाई आंख, पंड्या ने निकाली भड़ास

भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया जो कि T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के अंतर से उसकी अपने चिर-प्रतिद्वन्दी के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है. इस रिकॉर्डतोड़ जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और जीत की बधाई दी. मगर जब बारी कुलदीप यादव की आई तो हार्दिक पंड्या उन पर झल्लाते और सूर्यकुमार यादव आंखें दिखाते दिखे.

पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप का वार खाली नहीं जाता

कुलदीप यादव से पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग में भले ही चूक हुई मगर गेंदबाजी में वो एक विकेट निकालने में कामयाब रहे. उन्होंने 3 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट लिया. इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले हरेक मैच में विकेट निकालने के सिलसिले को भी बरकरार रखा.

कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक वनडे और T20 मिलाकर कुल 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने हरेक मैच में विकेट चटकाए हैं. 9 मैचों में उन्होंने 12.56 की औसत से 23 विकेट झटके हैं, जिसमें 1 बार 4 विकेट और 1 बार 5 विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर में ‘अपना घर’ खरीदना हुआ सपना! 800 SqFt के लिए देने होंगे 60 लाख, अवैध कॉलोनियों में बसने को मजबूर लोग     |     UPSC Success Story: परचून की दुकान चलाने वालों ने क्रैक किया UPSC! गरोठ के 2 युवाओं की 5 साल की मेहनत लाई रंग     |     जिंदगी की उड़ान! महिला की जान बचाने विशाखापट्टनम से ग्वालियर पहुंचा दुनिया का सबसे दुर्लभ ‘बॉम्बे ब्लड’     |     श्योपुर में एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO! ‘सिंघम’ अवतार देख मची खलबली, अफसरों-कर्मचारियों के उड़े होश     |     साइलेंट हार्ट अटैक का खौफ: थाली परोसते वक्त गई होटल संचालक की जान, लाइव मौत का वीडियो आया सामने     |     मुरैना में भीषण सड़क हादसा! ससुराल से लौटते वक्त गई 2 युवकों की जान, खुशियां मातम में बदलीं     |     सागर को मिली एक और यूनिवर्सिटी की सौगात! CM करेंगे शुभारंभ, जानें कौन मंत्री पुत्र संभालेगा कमान?     |     इंसानियत शर्मसार! ‘फसल जल जाएगी…’ कहकर अंतिम संस्कार से रोका, मुक्ति धाम से वापस लौटाई बुजुर्ग की चिता     |     ‘धमाकों से दहल उठा था दुबई…’ खौफ के साए में जबलपुर लौटे लोगों ने सुनाई रोंगटे खड़े करने वाली आपबीती     |     नारी शक्ति की उड़ान! ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे एडिशन में 1400Km का रोमांचक सफर तय करेंगी 25 महिला राइडर्स     |