Sehore to Prayagraj: सीहोर से प्रयागराज जाना हुआ आसान, ट्रेन के इस स्टॉपेज से अस्थि विसर्जन के लिए मिली सीधी राह

सीहोर: मध्य प्रदेश के इस शहर में अब अस्थि विसर्जन के लिए स्टेशन-स्टेशन भटकने की मुश्किल खत्म हो जाएगी. अब इस शहर के लोग अपने ही स्टेशन से सीधे ट्रेन पकड़कर प्रयागराज और वाराणसी पहुंच सकेंगे. मध्य प्रदेश के सीहोर के रेल यात्रियों की बरसों से चली आ रही मांग आज आखिरकार पूरी हो गई. अब सीहोर स्टेशन पर प्रयागराज वाराणसी के साथ मुंबई और अमहदाबाद जाने वाली ट्रेनों के भी स्टापेज होंगे.

सांसद आलोक शर्मा ने ईटीवी भारत से बातचीत में कहा कि सीहोर में जिन दो ट्रेनों का स्टापेज मिला है. धार्मिक के साथ कारोबारी जरूरत के लिहाज से ये बड़ी सौगात है. जानिए कौन सी दो ट्रेनों के स्टापेज के साथ सीहोर के लोगों के लिए रेल यात्रा किस तरह से सुविधाजनक होने वाली है.

अस्थि विसर्जन के लिए अब सीहोर से ऐसे मिलेगी सीधी ट्रेन

इन 2 ट्रेनों के चलने से सबसे बड़ी राहत ये हुई है कि सीहोर वासियों को परिजनों के निधन के बाद अस्थियां लेकर भटकना नहीं पड़ेगा. अभी तक स्थिति ये होती थी कि अस्थियां लेकर ये परिवार पहले भोपाल आते थे. फिर यहां से वाराणसी या प्रयागराज की ट्रेन पकड़ते थे. केवल शोक में पीड़ित परिवार का ही नहीं, मृतक की अस्थियों का सफर भी लंबा होता था, लेकिन दो धार्मिक शहर प्रयागराज और वाराणसी जाने वाली इन ट्रेनों के स्टापेज सीहोर में मिल जाने से सबसे बड़ी राहत ये होगी कि अस्थियां लेकर परिवारों को भटकना नहीं पड़ेगा.

वे सीधी ट्रेन पकड़कर अस्थि विसर्जन के लिए गंगा घाट पहुंच सकेंगे. चाहे फिर वे प्रयागराज जाना चाहें अथवा वाराणसी. भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने ईटीवी भारत से बातचीत में कहा कि “लंबे समय से सीहोर वासियों की ये मांग थी कि ऐसी ट्रेनों का यहां स्टापेज होना चाहिए, जिससे धार्मिक यात्राएं सुलभ होने के साथ सीहोर के कारोबार के लिहाज से भी कनेक्टिविटी बने.

इस लिहाज से देखिए ये दो ट्रेनें सीहोर को देश के दो बड़े महानगरों मुंबई और अहमदाबाद से भी कनेक्ट कर रही हैं. बाकी धार्मिक यात्रा के तौर पर प्रयागराज और वाराणसी की यात्रा तो सुगम हो ही गई है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |