MP Budget 2026: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का बड़ा हिंट, एमपी में पहली बार आएगा ‘रोलिंग बजट’; युवा और किसानों के लिए क्या है खास?

इंदौर: केंद्रीय बजट के बाद 18 फरवरी को मध्य प्रदेश की विधानसभा में राज्य का बजट प्रस्तुत किया जाएगा. इस पर चर्चा करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने शनिवार को इंदौर में बड़ी बात कही. उन्होंने कहा, “राज्य का बजट तैयार करने में विषय विशेषज्ञ को भी शामिल करने की आवश्यकता है. विषय विशेषज्ञों के साथ चर्चा करके बजट बनाया जाएगा, साथ ही जरूरत के मुताबिक और जनकल्याणकारी मामलों पर नीति के अनुसार फैसले लिए जाएंगे.

जनहितैषी होगा राज्य का आगामी बजट

इंदौर के नायता मुंडला स्थित ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 3 दिवसीय ग्रीन एक्स प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पहुंचे. यहां उन्होंने कहा, “प्रदेश का बजट आगामी 18 फरवरी को प्रस्तुत किया जाएगा. केंद्रीय बजट की तरह ही प्रदेश बजट के पूर्व आम जनता के सुझाव लिए गए हैं. साथ ही बजट के संबंध में विषय विशेषज्ञों और अनुभवी लोगों से चर्चा की गई है. इस बार का बजट अच्छा और जनहितैषी आएगा.”

केंद्रीय जीएसटी काउंसिल में रखेंगे बात

इस मौके पर ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, सुमित मिश्र सहित अनिल गुप्ता, सौरव राठी, उत्तम कटारिया विशेष रूप से उपस्थित थे. डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा, “इस तरह के आयोजन से दाल मिल मालिकों और व्यापारियों को एक नई दिशा मिल सकेगी.” उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश में दलहन पर लगने वाले अधिकतम जीएसटी और मंडी शुल्क संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए इसे केंद्रीय जीएसटी काउंसिल के समक्ष रखा जाएगा. साथ ही इस विषय पर प्रदेश के सभी दलहन उद्योगपतियों और व्यापारियों के साथ चर्चा की जाएगी.”

लिखित में दें अपनी मांगें

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने दाल मिल एसोसिएशन के पदाधिकरियों से कहा कि वे अपनी मांगों को लिखित में दें. साथ ही उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मशीनों के बारे में उद्योगपतियों से जानकारी प्राप्त की. दाल मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों से संवाद किया. कार्यक्रम को पूर्व महापौर मोघे ने भी सम्बोधित किया.

हाईटेक मशीनों का हुआ प्रदर्शन

दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा, “यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय स्तर का है, यहां इंग्लैण्ड, चीन, कनाड़ा, ताईवान, तुर्किए, स्पेन आदि देशों की अत्याधुनिक और टेक्नोलॉजी से लैस मशीनें प्रदर्शित की गई हैं. जिनकी कीमत 2 लाख रुपए से लेकर 4 करोड़ रुपए तक है. इस आयोजन में मध्य प्रदेश सहित सभी राज्यों के दाल मिल मालिक और व्यापारी गण शामिल हुए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |