Purnia Suraj Bihari Murder: अपनी ही पिस्टल से मारा गया सूरज बिहारी, पूर्णिया पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिहार के पूर्णिया में व्यवसायी सूरज बिहारी की हत्या के मामले में कुल पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सूरज बिहारी की हत्या में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि सूरज बिहारी की हत्या उन्हीं की पिस्टल को छीनकर की गई थी. पूर्णिया SP स्वीटी सहरावत ने शनिवार को प्रेस-कॉन्फ्रेंस में खुद इसकी जानकारी दी. SP स्वीटी सहरावत गिरफ्तार आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया और परत दर परत हत्या की पूरी कहानी बताई.

SP स्वीटी सहरावत ने बताया कि हत्या के बाद आरोपियों ने दिल्ली, नोएडा, भोपाल, फरक्का और हावड़ा में शरण ली थी. पुलिस से बचने के लिए ये सभी नेपाल भागने की फिराक में थे. शनिवार को जिले के रुपौली थाना क्षेत्र में तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी मुजफ्फरपुर में पकड़े गए. SP स्वीटी सहरावत ने बताया कि हत्या में शामिल दो आरोपी अभी फरार हैं. इनको पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं. फरार दोनों आरोपियों के खिलाफ भी कुर्की जब्ती का वारंट निकला हुआ है.

इंस्टाग्राम पोस्ट के विवाद में हुई हत्या

SP स्वीटी सहरावत ने बताया कि जिस पिस्टल से सूरज बिहारी की हत्या हुई थी, वह भी बरामद कर ली गई है. ये सूरज बिहारी की ही पिस्टल है. SP स्वीटी सहरावत ने बताया कि सारा विवाद इंस्टाग्राम पर लगाए गए पोस्ट से उपजा था. इसी पोस्ट को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई. मारपीट के दौरान सूरज बिहारी की पिस्टल से ही उसकी हत्या कर दी गई. मारपीट में कई अन्य लोग शामिल थे. उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी.

विधानसभा में तेजस्वी यादव ने उठाया मामला

SP स्वीटी सहरावत ने बताया कि सोशल मीडिया क्रिएटर की भूमिका जांच कर दोषी पाए जाने पर उसकी भी गिरफ्तारी होगी. सभी आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर जल्द सजा दिलाई जाएगी. बता दें कि पूर्णिया में व्यवसायी सूरज बिहारी की हत्या का मामला काफी हाई प्रोफाइल बन गया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान इस मामले को विधानसभा में भी उठा चुके है. बीते शुक्रवार को सूरज बिहारी के हत्या से उनके पिता जवाहर यादव की सदमे में मौत हो गई. इससे भी पूर्णियां के लोग आक्रोशित हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |