Rewa’s Pride: रीवा की 13 साल की राधिका ने रचा इतिहास, इतनी कम उम्र में 3 ई-बुक्स लिखकर दुनिया को किया हैरान

रीवा: राधिका की उम्र भले ही छोटी हो लेकिन सोच और सपने बड़े हैं. किताब लिखना आसान नहीं है लेकिन 13 साल की राधिका ने छोटी सी उम्र में 1 नहीं बल्कि 3 ई-बुक लिखकर अपने सपनों को नई उड़ान दी है. जिसे करने में लोगों को कई साल लग जाते हैं उसे राधिका ने 13 साल की उम्र में अपनी कल्पना शक्ति से सच कर दिखाया है.

13 साल की राधिका का कमाल

13 साल की राधिका मिश्रा रीवा के अनंतपुर की रहने वाली हैं. राधिका के पिता संजीव कुमार मिश्रा कांट्रेक्टर हैं जबकि मां आशा मिश्रा हाउस वाइफ हैं. राधिका निजी इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा हैं. राधिका की पढ़ाई के साथ-साथ कविताएं लिखने में रुचि है.

राधिका बताती हैं कि “शुरू से ही कुछ कहानियों को लेकर उनके मन में विचार आ रहे थे. उन विचारों को वह ई-बुक के माध्यम से लोगों के बीच लाना चाहती थीं. 1 साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें यह सफलता मिली है.

कम उम्र में 3 ई-बुक लिखकर चौंकाया

राधिका ने बताया कि “उनकी पहली बुक 30 shades of pachmarhi है. यह पचमढ़ी के इतिहास पर आधारित हैं. कुछ साल पहले वह पचमढ़ी घूमने गई थी वहां से लौटकर आने के बाद उन्होंने पचमढ़ी के बारे में अध्ययन शुरू करते हुए डायरी में लिखना शुरू किया. शुरू में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन बाद में उनकी पहली किताब कुछ महीनो में पिछले वर्ष ही पूरी हो गई.”

तीनों बुक ऑनलाइन हैं उपलब्ध

राधिका ने बताया कि “उनकी दूसरी ई-बुक fractured days लड़कियों के बारे में हैं जो उनके संघर्ष की कहानी को दर्शाता है. जिसमें वह लड़कियां हैं जो उड़ना तो चाहती हैं मगर उनके पंख किसी ने काट रखे हैं.” राधिका ने हाल ही में लिखी हुई अपनी तीसरी ई-बुक the ashed men के बारे में जानकरी देते हुए बताया कि “यह बुक एक प्रेमी और उसके अधूरे प्रेम पर आधारित है, जो कविताओं से भरी है. यह तीनों ई-बुक ऑनलाइन अमेजन किंडल पर उपलब्ध हैं.”

‘अपने विचारों को सभी के सामने लाने के लिए लिखी ई-बुक’

राधिका बताती हैं कि “मैं अपने विचारों को लोगों के बीच रखना चाहती थी, इसलिए इसे ई-बुक के जरिए शेयर भी किया. पढ़ाई करने के साथ ही देर रात ई-बुक को लिखने में अपना समय देती थी. मेरे घर पर 80 से ज्यादा किताबें मौजूद हैं जिन्हें मैं पढ़ती हूं और किताबों से मुझे बेहद प्यार है. शुरुआत में तो उन्हें माता-पिता से काफी डांट पड़ी लेकिन अब दोनों ही उनका काफी सपोर्ट करते हैं. राधिका ने पढ़ाई पूरी करने के बाद चार्टेड अकाउंट बनने की इच्छा जाहिर की है.”

राधिका पर माता-पिता को गर्व

राधिका की मां आशा मिश्रा का कहना है कि” राधिका ने जब ई-बुक लिखना शुरू किया तब ऐसा लगता था की राधिका अपना टाइम वेस्ट कर रही है. लेकिन एक-एक कर जब राधिका ने अपनी तीनों बुक पब्लिश कर दीं तब कहीं जाकर हम लोगों ने राधिका का सपोर्ट करना शुरू किया. मेरे लिए तो सौभाग्य की बात है की हमें ऐसी बेटी मिली है, जिसने इतनी कम उम्र में ही 3 ई-बुक लिखकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |