MP Fuel Price Update: मध्य प्रदेश में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सीएम मोहन यादव ने वैट (VAT) कटौती के दिए संकेत, जानें कब से कम होंगे दाम
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इशारा किया है कि प्रदेश सरकार के आगामी 18 फरवरी को आने वाले बजट में सरकार पेट्रोल-डीटल पर वैट कम करने को लेकर बड़ा निर्णय ले सकती है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केन्द्रीय बजट पर हुई पत्रकार वार्ता में डीजल पेट्रोल पर सबसे ज्यादा वैट से जुड़े सवाल को लेकर कहा कि सरकार 18 फरवरी को जो राज्य का बजट पेश हो रहा है, उसमें काफी हद तक इसका निराकरण करेगी.
उन्होंने कहा कि वित्तीय तरलता बनी रहे, इसके लिए धीरे-धीरे कटौती की जाएगी. प्रदेश की गिनती देश के उन राज्यों में है, जहां सबसे ज्यादा टैक्स लगता है. मध्य प्रदेश में पेट्रोल पर 29% वैट, 2.5 रुपए प्रति लीटर वैट के साथ 1% लिया जाता है. डीजल पर 19% वैट, 1.5 रुपए प्रति लीटर वैट के साथ 1% उपकर लिया जा रहा है.