खजुराहो में कोहराम: होटल का जहरीला खाना खाने से 5 कर्मचारियों की मौत, फूड सैंपल फेल होने पर 16 लाख का जुर्माना

खजुराहो: छतरपुर के खजुराहो के एक रिजोर्ट में फूड पॉइजनिंग से 5 कर्मचारियों की मौत का मामला सामने आया था. मामले में अब जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए होटल मैनेजमेंट पर 16 लाख का बड़ा जुर्माना लगाया गया है. खाद्य पदार्थ के दो सैंपल भोपाल भेजे गए थे जो अमानक पाए गए. कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर होटल में सैंपलिंग की कार्रवाई की गई थी. मामला छतरपुर एडीएम न्याय में चल रहा था.

खाने के लिए गए थे सैंपल
ADM मिनिन्द नागदवे ने बताया, ”खाद्य सुरक्षा अधिकारी छतरपुर द्वारा 2 सैंपलिंग की कार्रवाई की गई थी. जिसमें वर्मी सिली सिमई, सूची उपमा, आलू पराठा, दही, रियल फूट ज्यूस, कॉफी, चाय के पाऊच का सैंपल लिया गया था. सैंपल को राज्य खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भोपाल को परीक्षण के लिए भेजा गया था. नमूना जांच उपरांत असुरक्षित एवं अवमानक पाए गए.

दूसरा सैंपल खाद्य पदार्थ भोजन निर्माण में रॉ मटेरियल (आटा रिफाईड सोयाबीन आइल, टाटा साल्ट, गोल्डी रेड चिल्ली पाउडर, गोल्डी टरमिनिक पाउडर, गोल्डी कोरिडर पाउडर, एवरेस्ट गरम मसाला, एवरेस्ट कश्मीरी रेड चिल्ली से तैयार सब्जी) का सैंपल लेकर राज्य खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भोपाल को परीक्षण के लिए भेजा गया था.

खाने के सैंपल पाए गए अमानक
नमूना जांच उपरांत सब्जी, धनिया, मिर्च, गरम मसाला, आलू गोभी टमाटर से बने खाने को असुरक्षित घोषित किया गया. धनिया पाउडर असुरक्षित पाया गया है. जिस पर अधिनियम 2006 की धारा 26 (2) (व्ही) का उल्लघंन, 58 के तहत दण्डनीय, 27 (1) का उल्लंघन है 55, 58 के तहत दंडनीय, 26 2(व्ही), 27 (1) का उल्लंघन, 56 के तहत दण्डनीय है. जिसके विरुद्ध मैनेजर अजय कुमार मिश्रा एवं संचालक गौतम होटल एण्ड रिसोर्ट के विरूद्ध 16 लाख के जुर्माने की कार्रवाई की गई है. खजुराहो के गौतम होटल में हुई 5 कर्मचारियों की मौत के बाद छतरपुर SP अगम जैन के द्वारा SIT टीम बनाई गई थी.

खजुराहो के गोतमा होटल में खाना खाने के बाद 9 कर्मचारी फूड पॉइजनिंग का शिकार हो थे. जिन्हें उल्टी और बेचैनी की शिकायत के बाद छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जानकारी लगते ही प्रशासन के अधिकारी सहित खाद्य एवं औषधि अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और सैंपलिंग की कार्रवाई की गई. गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर रेफर किया गया और इलाज के दौरान 5 लोगों की मौत हुई थी.

खाना खाने के बाद 9 लोग हुए थे बीमार
खजुराहो में बीते दिनों रिसोर्ट में काम करने वाले 9 लोगों ने गोभी की सब्जी खाई थी. जिसके बाद वे उल्टी, दस्त का शिकार हो गए. जिसमें बिहारी पिता दयाराम पटेल (50) निवासी खजुराहो, रामस्वरूप पिता मंगू कुशवाहा (47) निवासी खजुराहो, रोशनी पति प्रमोद रजक (30) निवासी ग्राम झटकरा, दयाराम पिता रामदयाल रैकवार (70) निवासी खजुराहो, रवि कोंदर निवासी पन्ना, हार्दिक पिता प्रभात सोनी (20) निवासी राजनगर, प्रागीलाल कुशवाहा (33) निवासी वार्ड नंबर 14 खजुराहो, गिरजा रजक (35) निवासी गौतम रिसॉर्ट और प्रियागी कुशवाहा,(50) बीमार हुए थे, इन सभी को खजुराहो से जिला अस्पताल और जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया था.

अब तक 5 लोगों की मौत
खाने खाने के बाद बीमार हुए 9 लोगों में से 4 कर्मचारियों प्रियागी कुशवाहा 50 साल, रामस्वरूप कुशवाहा 50 साल, गिरजा रजक 35 साल, हार्दिक सोनी 20 साल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था. वहीं, ग्वालियर में इलाज के दौरान आज खजुराहो के शंकरगढ़ निवासी दयाराम रैकवार की मौत हो गई.

होटल संचालक और मैनेजर पर जुर्माना
मामले में छतरपुर ADM मिलिंद नाग दवे ने बताया, ”होटल में फूड पॉइजनिंग के कारण 5 लोगों की मौत हुई थी. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत न्यायालय में मामला दर्ज करके पहली धारा में चार चार लाख और दूसरी धारा में चार चार लाख का जुर्माना किया गया है, कुल 16 लाख का जुर्माना किया गया है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |