KDMC Controversy: कल्याण में ‘लापता’ पार्षद का पोस्टर लगाने वाले शिवसेना कार्यकर्ता की मौत, इलाके में तनाव

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका (KDMC) में मेयर चुनाव के पहले सियासी ड्रामा जारी है. अभी तक उद्धव ठाकरे की शिवसेना के चार लापता पार्षदों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है. लेकिन इस बीच पार्टी के एक “लापता” पार्षद को लेकर जानकारी मांगने से जुड़े पोस्टर लगाने वाले शिवसेना (UBT) के एक पदाधिकारी की कल सोमवार को मौत हो गई. शिकायत किए जाने पर पुलिस ने मौत से जुड़े मामले की जांच शुरू कर दी है.

हत्या का केस दर्ज कराने के बाद जांच शुरू

हालांकि, पुलिस अफसर ने कहा कि शिवसेना (UBT) की ओर से हत्या का मामला दर्ज करने के लिए दिए गए आवेदन के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

यह विवाद हाल में कराए गए चुनाव में जीत हासिल करने वाले KDMC के पार्षद मधुर म्हात्रे के इर्द-गिर्द ही घूमता है, जो कल्याण (पूर्व) के कोलसेवाड़ी इलाके में पोस्टर लगने के बाद सुर्खियों में आए थे, जिसमें कहा गया था कि उनका (मधुर मात्रे) पता नहीं चल पा रहा है और लोगों से अपील की गई थी कि अगर वह दिखें तो शिवसेना (UBT) की स्थानीय शाखा से संपर्क करें.

पार्षद के पिता बोले- बेटा धार्मिक यात्रा पर था

माधुर म्हात्रे के बारे में जानकारी मांगने से जुड़े पोस्टर लगाने वालों में रमेश टिके भी शामिल थे. इस बीच पोस्टर लगने के बाद, मधुर म्हात्रे के पिता, उमेश बलिराम म्हात्रे ने कोलशेवाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें मानहानि का आरोप लगाया और उन्होंने यह भी दावा किया कि उनका बेटा लापता नहीं है, बल्कि तीर्थयात्रा पर गया था और परिवार के सदस्यों के संपर्क में रहा.

दूसरी ओर, शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने शिवसेना (UBT) के पदाधिकारी नीरज दुबे और रमेश टिके सहित 2 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. पार्टी ने यह दावा किया कि शिकायत के बाद पुलिस की ओर से बार-बार बुलाए जाने के कारण टिके बहुत ज्यादा मानसिक तनाव में थे.

पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ शिकायत

हालांकि इस मौत को लेकर वहां की राजनीति गरमा गई है. शिवसेना (UBT) के जिला प्रमुख पाटिल, स्थानीय युवा विंग के अध्यक्ष नीरज दुबे और अन्य नेताओं ने मांग की है कि उमेश म्हात्रे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जाए और इस मुद्दे पर आंदोलन की चेतावनी दी है. वहीं ACP घेटे ने भी बताया कि उमेश मात्रे की शिकायत के आधार पर मानहानि का मामला भी जांच के अधीन है.

कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका में मेयर चुनाव के पहले शिवसेना (उद्धव) के 4 पार्षद लापता हैं और इनका पता नहीं लग सका है. पार्टी के पदाधिकारियों ने पिछले दिनों शहर भर में गायब पार्षदों के पोस्टर लगा दिए हैं. साथ ही जिन लोगों ने भी ये पोस्टर लगाए हैं उनके खिलाफ गायब बताए जा रहे नगरसेवकों के परिजनों ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. लापता पार्षदों में मधुर म्हात्रे के अलावा कीर्ति ढोणे, राहुल कोट और स्वप्निल केने हैं,

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |