शिवपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ज्वेलरी शॉप डकैती का पर्दाफाश, 46 किलो चांदी और सोने के साथ 2 गिरफ्तार

शिवपुरी: कोलारस पुलिस ने कस्बे में बीते साल एक ज्वेलर्स शॉप में हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 46 किलो चांदी और 50 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए हैं. आरोपी की पहचान खोंकर रोड निवासी अमन (22) और कुलवारा निवासी अभिषेक रावत (19) के रूप में की गई. जब्त जेवरात की कीमत लगभग 53 लाख रुपए बताई जा रही है.

46 किलो चांदी चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

26-27 जुलाई 2025 की रात अज्ञात चोरों ने कोलारस कस्बे के सदर बाजार में स्थित गिरीश जैन की प्रकाश ज्वेलर्स में बड़ी चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए थे. चोरों ने चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के लिए दुकान की मेन शटर के अलावा अंदर के दो अलग-अलग गेटों के ताले भी तोड़े. इसके बाद दुकान के अंदर वाले कमरे में बैगों में रखे जेवर लेकर बाइक से ही भाग गए.

बजार में जेवरात ठिकाने लगाने पहुंचा था आरोपी

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर चोरों का पता करने का हर संभव प्रयास किया लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका. पुलिस अधिकारी के अनुसार, पुलिस पिछले दिनों किसी लूट की पड़ताल में लगी हुई थी, इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अमन (22) पिता लखन रावत खोंकर रोड निवासी कुछ जेवर गिरवीं रखने सर्राफा बाजार में आया था. इस सूचना पर पुलिस ने जब अपनी विवेचना आगे बढ़ाई तो पता चला कि अमन रावत पर सुरवाया में लूट और कोलारस में एक चोरी का मामला दर्ज है.

चोरी के जेवरात पहनकर घूम रही थी महिलाएं

इसी आधार पर पुलिस जब अमन के घर दबिश देने पहुंची तो घर की महिलाओं ने कुछ चांदी के जेवर पहन रखे थे, जिन पर कुछ विशेष टैग लगे थे. उस टैग को देखकर पुलिस का संदेह और गहरा गया. पुलिस ने अमन से पूछताछ शुरू की तो उसने स्वीकार किया कि उसने अपने मामा संजय रावत पुत्र रामदयाल रावत, जानकी पुत्र रामदयाल रावत निवासी कुलवारा और ममेरे भाई अभिषेक रावत (19) पिता कमलसिंह रावत साल कुलवारा निवासी के साथ मिलकर छह माह पहले कोलारस के एक ज्वेलर्स में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. ज्वेलरी शॉप में भारी मात्रा में चांदी और सोने के जेवरात चोरी किए थे. परिवार की महिलाओं द्वारा पहने हुए जेवर उसी चोरी के दौरान चुराए गए थे.

पुलिस रिमांड पर दोनों आरोपी

पुलिस ने अमन की निशानदेही पर जब कुलवारा में दबिश दी तो संजय रावत और जानकी रावत मौके पर नहीं मिला. लेकिन अभिषेक रावत मिल गया. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी के जेवरात जब्त कर लिए. आरोपियों को न्यायालय में पेश किया. जहां से दोनों को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. ताकि अन्य वारदातों के संंबंध में भी उनसे पूछताछ की जा सके.

ठाकुर बाबा के चबूतरे में दफन 46 किलो सोना

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि “चोरी का सामान ग्राम खोंकर में अमन के घर के पास स्थित ठाकुर बाबा के चबूतरे के पास गड्ढा खोदकर गाड़ दिया है.” पुलिस दोनों आरोपियों की निशानदेही पर उक्त सामान जमीन खोद कर बरामद कर लिया.

संभावना से कई गुना अधिक चांदी बरामद

जिस समय यह चोरी हुई थी, उस समय पुलिस द्वारा चोरी में 15 किलो चांदी, 50 ग्राम सोना और 50 हजार रुपये नगद चोरी जाना बताया था, लेकिन छह महीने बाद जब चोरी बरामद की गई तो पुलिस ने चोरों के कब्जे से 46 किलो चांदी के अलावा कुछ सोने के जेवर भी बरामद किए हैं. इसके अलावा अभी फरार आरोपियों के कब्जे से भी चोरी के इतने ही जेवर बरामद होने की संभावना है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |