Mandsaur GBS Alert: मंदसौर में मिले गुलियन-बैरे सिंड्रोम (GBS) के मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने पानी की जांच के लिए भेजे नमूने; जानें इसके लक्षण

मंदसौर : नीमच जिले के मनासा के बाद, अब मंदसौर जिले में भी जीबीएस (गुइलेन-बैरे सिंड्रोम) के मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है. गरोठ और सुवासरा तहसीलों में दो लोगों में जीबीएस वायरस की पुष्टि के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है. दोनों जगह स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंच गई हैं और पानी के सैंपल साथ ही, घर-घर स्कैनिंग का काम शुरू कर दिया गया है.

पेशेंट में दिखे जीबीएस के लक्षण

मंदसौर जिले की गरोठ तहसील के ग्राम कोटडा में 50 वर्षीय गोपाल पाटीदार की तबीयत खराब होने के दौरान उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां तेज बुखार की शिकायत के बाद डॉक्टर ने उन्हें इंदौर रेफर कर दिया. इंदौर में जांच के बाद पेशेंट में जीबीएस (गुइलेन-बैरे सिंड्रोम) के लक्षण पाए गए हैं. गोपाल पाटीदार की चिराग हॉस्पिटल में हालत स्थिर है. इसी दौरान सुवासरा निवासी युवक निर्मल डपकरा के भी जीबीएस वायरस से ग्रसित होने की पुष्टि हुई है.

जीबीएस से युवक की हालत नाजुक, स्वास्थ्य विभाग कर रहा सैंपलिंग

सुवासरा निवासी युवक को स्थानीय डॉक्टर ने लगातार बुखार की शिकायत के बाद अहमदाबाद रेफर कर दिया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. दो मरीजों में जीबीएस की पुष्टि होने के बाेद यहां स्वास्थ्य विभाग का अमला हरकत में आ गया है. गरोठ बीएमओ दरबार सिंह ने बताया, ” ग्राम कोटडा में पिछले दो दिनों से स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर मरीजों की जानकारी ले रही है. यहां सर्दी खांसी और बुखार से ग्रसित लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए मंदसौर लैबोरेट्री भेजे जा रहे हैं. वहीं पीएचई विभाग की टीम भी गांव में पहुंची है और जल तमाम स्रोत से पानी के सैंपल लेकर उसे भी जांच के लिए जिला मुख्यालय लैबोरेट्री भेजा गया है.”

अस्वस्थ होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दें

बीएमओ दरबार सिंह ने इलाके के लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा, ” बीमार लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अमले को अस्वस्थ होने की तत्काल जानकारी देकर, तत्काल इलाज से इस रोग पर काबू पाया जा सकता है.” पिछले साल सितंबर महीने में मंदसौर तहसील के ग्राम मुल्तानपुरा में भी जीबीएस वायरस फैल गया था, जिससे सैकड़ों लोग बीमार हो गए थे. हालांकि, प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में कर लिया था लेकिन नीमच जिले के मनासा तहसील में, अब इस वायरस के अचानक फैलने से दो लोगों की मौत होने के बाद इलाके के लोगों में दशहत का माहौल है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |