Satna Crime News: मोबाइल फोन बना ‘बुलेटप्रूफ जैकेट’, ऑटो चालक के सीने में लगी गोली को रोका; बाल-बाल बची जान

सतना: सतना शहर के बीच बाजार रीवा रोड पर बीती शाम गोली चल गई. चार आरोपियों ने ऑटो चालक पर पिस्टल से हमला कर दिया. विवाद की वजह ऑटो और बाइक की मामूली सी टक्कर है. गोली ऑटो चालक के एक पैर और सीने में लगी. गनीमत रही कि ऊपर सीने पर मोबाइल फोन रखा था और गोली सीने पर मोबाइल पर जा लगी. जिसकी वजह से युवक की जान बच गई. पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है और घटना पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है.

गोली सीने के पास रखे मोबाइल फोन पर लगी

सतना के कोलगवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रीवा रोड महिंद्रा एजेंसी के सामने शनिवार की शाम को बड़ी घटना सामने आई थी. यहां पर ऑटो और बाइक सवार की मामूली सी टक्कर हो गई थी, जिसके बाद ऑटो चालक विद्यासागर निषाद उर्फ कल्लू को बाइक सवार तीन से चार की संख्या में युवकों ने लात घूंसो से जमकर धुनाई कर दी. इसके बाद आरोपियों ने अपने पास रखी पिस्टल से ऑटो चालक पर फायरिंग कर दी और मौके से भाग निकले. गोली सीने के पास रखे मोबाइल फोन पर लगी जिससे ऑटो चालक की जान बच गई.

अस्पताल में जारी है घायल का इलाज

बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और घायल ऑटो चालक विद्यासागर निषाद को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां घायल का उपचार जारी है. बड़ी बात यह है कि मामूली विवाद से फायरिंग तक नौबत आ गई. हालांकि, पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया और चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

इस मामले पर सीएसपी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि “यह सतना के कोलगवा थाना क्षेत्र के रीवा रोड महिंद्रा एजेंसी के सामने का मामला है, जहां पर विद्यासागर निषाद उर्फ कल्लू पर फायरिंग की गई है. इस मामले पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला पंजीकृत करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें से तनिष्क सिंह सहित अन्य तीन आरोपी शामिल हैं. आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और अपाची मोटरसाइकिल जप्त की गई है. यह घटनाक्रम ऑटो और मोटरसाइकिल की टक्कर को लेकर हुआ था. मामले में कार्यवाही जारी है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |