छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात! महिला ने मांगी लिफ्ट, आरोपी घर ले जाकर साड़ी से घोंटा गला; जंगल में जला दी लाश

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक महिला की हत्या कर दी गई थी. इसके बाद आरोपी ने महिला की पहचान न हो पाए, उसके शव को आग लगाकर जला दिया था. अब घटना के 10 महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला अपनी बड़ी बहन के घर से मेला देखकर वापस लौट रही थी. तभी उसने रास्ते में एक शख्स से लिफ्ट मांगी. आरोपी शख्स ने उसे लिफ्ट दी और बहाने से उसे अपने साथ ले गया. फिर एक मकान में उसे करीब डेढ़ महीने तक साथ रखा और फिर जब उसने जाने की जिद की तो उसकी हत्या कर उसके गहने लूट लिए.

मृतका की पहचान 55 साल की सुनीता रजक के रूप में हुई है, महासमुंद के पटेवा गांव में मड़ई मेला देखने के लिए अपनी बड़ी बहन के घर गई थी, लेकिन वापस आते वक्त वह लापता हो गई थी, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई. परिजन ने पटेवा थाने में महिला के गुमशुदा होने की जानकारी दी और रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने भी महिला की तलाश शुरु कर दी.

2 अप्रैल को मिला महिला का शव

इसके बाद 2 अप्रैल 2025 को एक महिला का शव कोडार डैम के पास सागौन जंगल में मिला. शव की हालत बहुत खराब थी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और सैंपल लेकर उसका DNA टेस्ट कराया गया तो पता चला कि वह सुनीला रजक का ही शव था, जो धमतरी की रहने वाली थी. इसके बाद उनके परिजन को जानकारी दी गई और उन्होंने बताया कि सुनीता अपनी बहन के घर से लौटते हुए गायब हो गई थी.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सामने आया कि महिला ने खल्लारी थाना क्षेत्र के खुंटेरी गांव के रहने वाले सूरज ध्रुव से ही लिफ्ट ली थी, जो उसे अपने साथ नौकरी और गहने दिलाने का झांसा देकर ले गया था. उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि 30 जनवरी को उसने पटेवा बस्ती के नंदी चौक के पास सुनीता को बाइक से लिफ्ट दी थी. उसने सुनीता से कहा कि वह उसे महासमुंद छोड़ देगा, लेकिन फिर उसे कोडार डैम में घुमाने के ले गया.

साड़ी से घोट दिया था गला

फिर आरोपी सूरज ने सुनीता को डेढ़ महीने तक अपने साथ रखा, जब सुनीता ने अपने घर जाने की जिद की तो वह उसे बाइक पर बैठकार सागौन जंगल में ले गया. वहां उसने सुनीता की साड़ी से ही उसे गला दबाकर मार डाला. इसके बाद उसने सुनीता के गहने निकाले और शव को जंगल में ले जाकर जला दिया. पुलिस ने आरोपी के पास से मृतका के सोने और चांदी के गहने बरामद किए हैं. इनमें दो सोने के टॉप्स, एक सोने का झुमका, चांदी की दो पायल, चांदी की छह बिछिया के अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त किए हैं.

पहले पत्नी की भी की थी हत्या

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सूरज ध्रुव का क्राइम रिकॉर्ड रहा है. पहले उसने लव मैरिज की थी, लेकिन कुछ समय बाद ही उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. इस मामले में कोर्ट ने उसे लगभग 10 साल की सजा सुनाई थी. बाद में आरोपी ने हाईकोर्ट में अपील की, जहां सजा में आंशिक राहत मिली. वह करीब 6 साल तक जेल में सजा काट चुका था, जिसके बाद उसे रिहा कर दिया गया.

जेल से बाहर आने के बाद उसके अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध हो गए, जब मौहल्ले वालों ने दोनों के रिश्ते को विरोध किया तो वह अपनी बहन और जीजा के साथ रहने लगा था. बहन के घर के पीछे खाली पड़े मकान में ही उसने सुनीता को रखा था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |