‘’SC-ST लड़कियों से रिलेशन बनाने से तीर्थ का पुण्य मिलता है’’…कांग्रेस नेता के बयान पर बवाल! भाजपा ने राहुल गांधी से मांगा जवाब

भोपाल: मध्यप्रदेश के दतिया जिले की भांडेर विधानसभा से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिलाओं और दुष्कर्म से जुड़े विवादित बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। एक मीडिया इंटरव्यू में दिए गए उनके कथित बयान पर भाजपा, कांग्रेस और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बरैया ने इंटरव्यू में दावा किया कि कुछ ग्रंथों में अनुसूचित जाति समाज की महिलाओं के साथ सहवास को पुण्य से जोड़कर देखा गया है। उन्होंने इसके संदर्भ में ‘रुद्रयामल तंत्र’ नामक पुस्तक का उल्लेख किया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रेप कोई अकेला व्यक्ति नहीं करता, बल्कि चार-पांच लोग मिलकर करते हैं और इसी मानसिकता के कारण मासूम बच्चियां भी दुष्कर्म की शिकार हो रही हैं।

क्या है विवादित बयान

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा…खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो सकता है, रेप करने का मन हो जाता है, जबकि SC ST OBC में सुंदर लड़कियां होती नहीं हैं..उनके साथ रेप इसलिए होते हैं क्योंकि धर्म ग्रंथों में लिखा है एसटी एससी महिलाओं के साथ संबंध बनाने से तीर्थ करने जितना फल मिलता है ये विवादित बयान दिया है। धर्मग्रंथों में लिखा है कि यदि कोई तीर्थ नहीं जा पाता, तो शेड्यूल कास्ट की महिलाओं के साथ सहवास करने से तीर्थ का फल मिलता है।”उन्होंने आगे यह भी कहा— “जो लोग तीर्थ नहीं जा पाते, वे धर्मग्रंथों के अनुसार चलते हैं, घर पर रहते हैं और रात के अंधेरे में शेड्यूल कास्ट की लड़की को पकड़ते हैं, फिर उसके साथ सहवास करते हैं।”

वहीं भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि ने कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि महिलाओं और धर्मग्रंथों का इस तरह गलत हवाला देना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चुनौती दी कि बरैया स्पष्ट करें कि किस ग्रंथ या शास्त्र में ऐसा लिखा है। वाल्मीकि ने बयान को शर्मनाक और निंदनीय बताते हुए सख्त कारर्वाई की मांग की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि रेप करने वाला कोई भी हो, वह अपराधी होता है और किसी भी प्रकार से दुष्कर्म को जस्टिफाई नहीं किया जा सकता। अपराध को जाति या धर्म से जोड़ना पूरी तरह गलत है। भाजपा ने इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर भी निशाना साधा है।

भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने जारी बयान में कहा कि कांग्रेस के विधायक के ऐसे बोल समाज को बांटने वाले और महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक हैं। उन्होंने राहुल गांधी से इस पर जवाब और कारर्वाई की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस की चुप्पी उसकी मूक सहमति को दर्शाती है।

उल्लेखनीय है कि फूल सिंह बरैया इससे पहले भी कई विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। 14 जनवरी 2026 को दलित एजेंडा कार्यक्रम में उन्होंने संयुक्त चुनाव प्रणाली पर टिप्पणी की थी। 5 अक्टूबर 2024 को प्रशासनिक अधिकारियों को धमकी देने का मामला सामने आया था। 2 अक्टूबर 2020 को उन्होंने सवर्ण और हिंदू राष्ट्र को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके अलावा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को लेकर की गई टिप्पणी भी विवादों में रही है। यही नहीं अब कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया की विधानसभा भांडेर में भी उनके खिलाफ विरोध शुरू हो गया है। जिला मंत्री दतिया भानु ठाकुर ने कहा कि बरैया ओछी मानसिकता के साथ महिलाओं, बच्चियों का अपमान कर रहे है यह व्यक्ति धर्म विरोधी तो है ही साथ ही साथ ही गलत मानसिकता भी रखता है, उन्होंने सरकार से अपील की है कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कठोर से कठोर कारर्वाई की जाए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |