SC-ST लड़कियों से रिलेशन बनाने से तीर्थ का पुण्य वाले बयान पर बवाल, भाजपा सांसद ने कांग्रेस नेता पर FIR की मांग की

ग्वालियर। बहन–बेटियों को लेकर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के आपत्तिजनक बयान पर मध्यप्रदेश की राजनीति गरमा गई है। बयान सामने आते ही भाजपा हमलावर हो गई है। ग्वालियर सांसद एवं भाजपा नेता भारत सिंह कुशवाह ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस विधायक के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

भाजपा सांसद भारत सिंह कुशवाह ने बयान को शर्मनाक, निंदनीय और समाज को तोड़ने वाला करार दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान न केवल महिलाओं का अपमान हैं, बल्कि अपराध को बढ़ावा देने वाले भी हैं। सांसद कुशवाह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराध करने वाले से बड़ा दोषी अपराध को उकसाने वाला होता है, इसलिए कांग्रेस विधायक पर तुरंत कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस बयान ने पार्टी की विकृत और ओछी मानसिकता को उजागर कर दिया है। सांसद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ऐसे बयानों के जरिए समाज को बांटने का काम कर रही है और यही कारण है कि पार्टी आज प्रदेश और देश में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है।

भाजपा सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कांग्रेस नेतृत्व को भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि इस बयान से कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा साफ तौर पर सामने आ गया है। सांसद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मांग की कि ऐसे बयान देने वाले विधायक को तुरंत पार्टी से बाहर किया जाए, ताकि महिलाओं के सम्मान को लेकर कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट हो सके।

फिलहाल इस पूरे मामले पर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में घमासान तेज हो गया है। आने वाले समय में यह विवाद और तूल पकड़ सकता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |