SC-ST विवादित बयान को लेकर फूल सिंह बरैया की बढ़ सकती है मुश्किलें, कांग्रेस के सीनियर नेता ने दिया बड़ा संकेत

भोपाल : कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान को लेकर सियासी गलियारों में बहस छिड़ गई है। एक तरफ जहां हिंदू संगठन और BJP फूल सिंह बरैया का जमकर विरोध कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर माना जा रहा है कि अब कांग्रेस संगठन भी एक्शन ले सकता है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी संजय कामले ने कहा है कि यह उनका व्यक्तिगत बयान है। कांग्रेस इससे सहमति नहीं रखती।

कांग्रेस संगठन प्रभारी संजय कामले ने कहा कि बलात्कार एक मानसिक सोच होती है, कोई जाती धर्म देख कर बलात्कार नहीं होता। ऐसे अपराध अपराधी प्रवृति के लोग करते हैं। ख़ूबसूरती आंखों में बसती है हर बच्चा अपने मां बाप के लिए सबसे सुंदर होता है। वहीं फूल सिंह बरैया ने स्पष्ट कहा कि फूल सिंह बरैया को लेकर यदि कोई शिकायत मिलती है तो पार्टी में अनुशासन समिति है जो एक्शन लेगी। ऐसे निर्णय हाईकमान करता है।

क्या है विवादित बयान

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा…खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो सकता है, रेप करने का मन हो जाता है, जबकि SC ST OBC में सुंदर लड़कियां होती नहीं हैं..उनके साथ रेप इसलिए होते हैं क्योंकि धर्म ग्रंथों में लिखा है एसटी एससी महिलाओं के साथ संबंध बनाने से तीर्थ करने जितना फल मिलता है ये विवादित बयान दिया है। धर्मग्रंथों में लिखा है कि यदि कोई तीर्थ नहीं जा पाता, तो शेड्यूल कास्ट की महिलाओं के साथ सहवास करने से तीर्थ का फल मिलता है।” उन्होंने आगे यह भी कहा- “जो लोग तीर्थ नहीं जा पाते, वे धर्मग्रंथों के अनुसार चलते हैं, घर पर रहते हैं और रात के अंधेरे में शेड्यूल कास्ट की लड़की को पकड़ते हैं, फिर उसके साथ सहवास करते हैं।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |