संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से की संकल्प से समाधान अभियान की तैयारियों की समीक्षा @बड़वानी

बड़वानी।।
संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के समस्त जिलों के कलेक्टर्स के साथ संकल्प से समाधान अभियान एवं विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने शासन की मंशानुसार संकल्प से समाधान अभियान का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान अंतर्गत चिन्हित 106 सेवाओं एवं योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण कर उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए। साथ ही ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन अनिवार्य रूप से किए जाने के निर्देश भी दिए।
विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 की समीक्षा करते हुए संभागायुक्त ने un-mapped (अनमैप्ड) मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई की कार्यवाही को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्लस्टर स्तर पर शिविर आयोजित कर सुनवाई की कार्यवाही पूर्ण करने, बीएलओ एवं बीएलए के सहयोग से सुनवाई प्रक्रिया को शीघ्र संपन्न कराने तथा लॉजिकल डिस्क्रीपेन्सी को समयानुसार निराकृत करने के निर्देश दिए।

बड़वानी जिले में संकल्प से समाधान अभियान (12 जनवरी 31 मार्च 2026 तक) की पूरी तैयारी कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस अभियान अंतर्गत ग्रामीण क्लस्टर स्तरीय शिविर 88, नगरीय क्लस्टर स्तरीय शिविर 12, जनपद स्तरीय शिविर 7 और नगरीय निकाय स्तरीय शिविर 9 आयोजित किए जाएँगे।जिले में अनुभाग स्तर पर सभी अनुविभागीय अधिकारी को अभियान के क्रियान्वयन के लिये नोडल अधिकारी और ग्रामीण क्षेत्र में सीईओ जनपद और शहरी क्षेत्र में सीएमओ को सहायक नोडल अधिकारी बनाकर अभियान में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिये निर्देश दिए गए है।सभी पंचायतो में पंचायत स्तर पर दल गठित कर और नगरीय निकायों में वार्ड वार दल गठित कर घर घर सर्वे कर आवेदन प्राप्त करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।अभियान में सम्मलित सभी अधिकारियो और प्रभारियो को समयावधि बैठक में ट्रेनिंग प्रदान कर दिया गया है। वीसी में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, प्रभारी अपर कलेक्टर श्री सोहन कनास संयुक्त कलेक्टर श्री राजा रवि वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


#GoodGovernance #JansamparkMP #PublicService #TeamBadwani #badwani

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |