बड़वानी।। जनवरी माह की इस कड़ाके की ठंड में बड़गांव स्कूल के बच्चो में खुशी की लहर छा गई। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने माध्यमिक विद्यालय बड़गांव एवं शासकीय आश्रम शाला अग्रेजी माध्यम बड़वानी में स्वेटर वितरण कार्यक्रम में शामिल हुई। आपने सभी उपस्थित बच्चों को स्वेटर वितरण किए। उन्होंने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा अब पास में आ गई है, खूब मन लगाकर पढ़े, अपने माता – पिता का नाम रोशन करे ।
दशहरा मैदान पर चल रहे आनंद मेले के संचालक श्री पिंटू लश्करी द्वारा श्रीमती हेमलता शर्मा के सहयोग से 200 स्वेटर एवं एयू बैंक बड़वानी द्वारा 50 स्वेटर विद्यालयो को दान में प्राप्त हुवे थे। इस अवसर पर सरपंच श्री मालू डावर, शाखा प्रबंधक प्रवीण पंवार, विद्यालय के प्रधान पाठक श्री अनिल जोशी, लायंस क्लब से सचिन शर्मा, पिंटू लश्करी, हेमलता शर्मा, अशफाक शेख अन्य शिक्षक उपस्थित थे।





#TeamBadwani #GoodGovernance #JansamparkMP #PublicService #badwani