मकर संक्रांति पर यहां भगवान खुद उड़ाते हैं पतंग, अद्भुत है बुरहानपुर के इस मंदिर की मान्यता

बुरहानपुर : देशभर में अनेकों मंदिर अपनी-अपनी परंपराओं और मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध हैं, बुरहानपुर में भी एक ऐसा मंदिर मौजूद हैं, जो मकर संक्रांति पर अपनी अनोखी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है. ये मंदिर है स्वामीनारायण मंदिर, जहां मान्यता है कि स्वयं भगवान स्वामीनारायण भी मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाते हैं. यहां मकर संक्रांति पर पतंगबाजी का आयोजन भी होता है और मंदिर का विशेष श्रृंगार किया जाता है. इस दिन भगवान को यहां पतंग उड़ाते हुए दर्शाया जाता है.

मंदिर परिसर से शुरू होती है पतंगबाजी

ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर में मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के शौकीन सुबह से ही पतंगबाजी में जुट जाते हैं, छतों से पतंग आसमान में ऊंची उड़ान भरती हैं. वहीं, मकर संक्रांति पर मंदिर परिसर में जैसे ही पतंगबाजी का आयोजन शुरू होता है, भक्तों में उत्साह भर जाता है. भगवान के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठता है और रंग-बिरंगी पतंगें आसमान में नजर आने लगती हैं. इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है.

भगवान द्वारा पतंग उड़ाना जीवन में सुख, समृद्धि का प्रतीक

मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात सहित देश के कई हिस्सों से श्रद्धालु स्वामीनारायण मंदिर पहुंचते हैं. वे इस अलौकिक परंपरा के साक्षी बनते हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी के चेहरे पर आस्था और आनंद की झलक साफ दिखाई देती है. मान्यता है कि भगवान द्वारा पतंग उड़ाना जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है. यही वजह है कि इस दिव्य दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं.

भगवान भी मानव जीवन की खुशियों के सहभागी

मंदिर के महंत चिंतनदासजी महाराज ने बताया, ” इस परंपरा का उद्देश्य भक्तों को यह संदेश देना है कि ईश्वर भी मानव जीवन की खुशियों में सहभागी बनते हैं. कागज की पतंग न सिर्फ आकाश में उड़ती है, बल्कि वह आत्मा के ऊंचे विचारों और ईश्वर से जुड़ने का प्रतीक मानी जाती है. मंदिर में भगवान के पास पतंग से विशेष श्रृंगार किया जाता हैं, बड़ी संख्या में भक्त इस परंपरा के साक्षी बनते हैं. लगभग 200 सालों से पतंग से श्रृंगार किया जा रहा है.”

श्रद्धालु रामकिशन मिस्त्री ने बताया, ” यह अनोखी परंपरा न सिर्फ धार्मिक आस्था को मजबूत करती है, बल्कि शहर की सांस्कृतिक पहचान को भी एक नई ऊंचाई देती है. यही वजह है कि बुरहानपुर की पतंगबाजी केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि श्रद्धा, संस्कृति और परंपरा का संगम है. इसलिए यहां माना जाता है कि भगवान भी खुशियों की पतंग उड़ाते हैं.”

पतंग विक्रेता मोहम्मद तबरेज ने बताया, ” बुरहानपुर में कई प्राचीन मंदिरों में पतंग से श्रृंगार होता है, 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान के लिए पतंग खरीदे हैं, बुरहानपुर में आज भी पुरानी परंपरा निभाई जाती है. मकर संक्रांति पर यहां मेला भी लगता है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |