मैदान पर उतरीं अनाया बांगर: चौके-छक्कों के साथ बिखेरा ग्लैमर का जलवा, फैंस हुए फिदा!

नए साल में पहली बार अनाया बांगर ने क्रिकेट के मैदान पर कदम रखा और देखते ही देखते उनकी तस्वीरें छा गई. अनाया बांगर ने 13 जनवरी को खेले WPL के मैच में अपने ग्लैमर का तड़का लगाया है. तो क्या क्रिकेट को लेकर जुनूनी रहने वाली अनाया उस मैच को खेलने पहुंची थीं. जी नहीं, ऐसा नहीं है. अनाया मुकाबला खेलने नहीं बल्कि देखने स्टेडियम पहुंची थीं. वो WPL में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेले मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम पहुंची थीं.

अनाया बांगर ने किस मैच में लगाया ग्लैमर का तड़का?

मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच WPL 2026 का मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. अनाया ने इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस टीम का सपोर्ट किया, जिसका अनुमान उनकी इंस्टाग्राम पर शेयर की हुई तस्वीरों को देखकर भी लगाया जा सकता है. अनाया बांगर ने इंस्टाग्राम पर 4 तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें से एक मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर के खेले करारे शॉट का है.

अनाया बांगर काले रंग की ड्रेस पहनकर WPL मुकाबले का लुत्फ उठाने स्टेडियम पहुंची थीं. उन्होंने उस ड्रेस में अपनी शानदार तस्वीरें भी क्लिक कराईं, जिसे उन्होंने शेयर भी किया.

LIVE मैच के दौरान अनाया की सामने आई कौन सी तस्वीर?

ये तो हुई वो तस्वीरें जो अनाया बांगर ने मैच के बाद खुद शेयर की हैं और जिसे उन्होंने खुद से स्टेडियम में कैप्चर किया था. लेकिन, इससे पहले स्टेडियम में बैठकर मैच का मजा लेते उनकी तस्वीरें भी मैदान पर लगे कैमरों में कैद हो चुकी हैं. मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स का मुकाबला देखने अनाया बांगर अकेले नहीं बल्कि अपनी दोस्त के साथ स्टेडियम पहुंची थीं.

अनाया बांगर और बाकी क्रिकेट फैन के सपोर्ट और खिलाड़ियों की मेहनत की बदौलत मुंबई इंडियंस मुकाबले में जीत की डफली बजाने में कामयाब रही. उसने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराते हुए इस टीम के खिलाफ WPL में अपने 100 प्रतिशत जीत के रिकॉर्ड को बरकरार रखा.

अनाया बांगर किस भारतीय क्रिकेटर की बेटी हैं?

अनाया बांगर की बात करें तो क्रिकेट बैकग्राउंड होने के चलते उनकी इस खेल में दिलचस्पी जबरदस्त है. उनके पिता संजय बांगर भारत के पूर्व क्रिकेटर रह चुके हैं. अनाया खुद भी बाएं हाथ की ऑलराउंडर हैं. अनाया बांगर पहले आर्यन बांगर के नाम से जानी जाती थी. वो जेंडर ट्रांसफॉर्म कराकर लड़का से लड़की बनी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |