मध्य प्रदेश में अंगदान को मिल रही रफ्तार, रतलाम में 3 महीनों में 5 देहदान और 100 से अधिक नेत्रदान

रतलाम: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के एक फैसले से मध्य प्रदेश के छोटे शहरों में देहदान और नेत्रदान की संख्या बढ़ने लगी है. जी हां मध्य प्रदेश में देहदानियों को मिल रहे गार्ड ऑफ ऑनर से लोगों में देहदान और नेत्रदान के प्रति जागरूकता आ रही है. बीते वर्ष सितंबर माह में रतलाम शहर के पहले देहदान के बाद मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए गार्ड ऑफ ऑनर और परिजनों के सम्मान कार्यक्रम के बाद रतलाम में अब तक पांच देहदान और 100 से अधिक नेत्रदान संपन्न हो चुके हैं. वहीं, छोटे शहरों के लोगों में भी देहदान, नेत्रदान और अंगदान के प्रति जागरूकता आई है और रजिस्ट्रेशन में भी वृद्धि हुई है.

3 महीने में 6 देहदान और 127 नेत्रदान हुए संपन्न
रतलाम, मंदसौर और नीमच के शासकीय मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के लिए मृत मानव शरीरों की आवश्यकता रहती है. वहीं, आंखों की रोशनी खो चुके लोगों के लिए नेत्रदान की भी आवश्यकता होती है. बीते कुछ महीनों में देहदान, अंगदान और नेत्रदान को लेकर जागरूकता बढ़ी है. सामाजिक कार्यकर्ता गोविंदा काकानी ने बताया कि, ”मध्य प्रदेश की मोहन सरकार द्वारा देहदानियों को गार्ड ऑफ द ओनर देने के फैसले से समाज में लोगों को देहदान और अंगदान के प्रति प्रोत्साहन मिला है.”

अंगदान करने वालों को मिला सम्मान
जावरा निवासी 88 वर्षीय स्वर्गीय कनकमल कांठेड़ को जिले के पहले और स्वर्गीय सुशीला दिवेकर को रतलाम शहर की पहली देहदानी होने का सम्मान प्राप्त हो चुका है. इसके बाद जावरा से ही स्वर्गीय श्रेणीक रूनवाल का निधन होने पर उनका पार्थिव देह मंदसौर मेडिकल कॉलेज को दान किया गया है. वहीं, रतलाम में भी स्वर्गीय ओमप्रकाश सोलंकी एवं 2 दिन पहले कृष्णपाल छप्री का निधन होने पर उनके परिजनों ने रतलाम मेडिकल कॉलेज को उनका पार्थिव देह दान किया है.

अंगदान के प्रति लोगों में बढ़ी जागरूकता
रतलाम मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा ने बताया कि, ”लोगों में अब देहदान और नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है. इसी का नतीजा है कि बीते 3 महीनों में रतलाम मेडिकल कॉलेज में 100 से अधिक नेत्रदान संपन्न हुए हैं.” सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद काकानी के अनुसार, ”नेत्रदान को लेकर यहां के जैन समाज, नेत्रम संस्था, गीताभवन ट्रस्ट, बड़नगर और काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन संहिता मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है. जिसका नतीजा यह है कि हर दूसरे तीसरे दिन एक नेत्रदान हो रहा है.”

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अंगदान करने वाले और देहदान करने वाले दानियों को गॉड ऑफ ऑनर दिया जा रहा है और उनके परिजनों को भी सम्मानित किया जा रहा है. जिससे अंगदान और देहदान के प्रति छोटे शहर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता आ रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |