तृप्ति डिमरी वर्सेस दीपिका पादुकोण: 8 साल पुराने पोस्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में मचाया तहलका, क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड के फैंस हमेशा से ही बड़े नामों, बड़े सितारों और बड़े बदलावों को लेकर एक्साइटेड रहते हैं. जब बात विशाल भारद्वाज जैसे फेमस डायरेक्टर की फिल्म की होती है, तो हर खबर सीधे सुर्खियों में छा जाती है. अब इसी कड़ी में एक दिलचस्प मोड़ आया है जिसमें दीपिका पादुकोण का नाम पहले जिस फिल्म से जुड़ा था, वहां अब तृप्ति डिमरी की एंट्री हो चुकी है. दरअसल, हाल ही में विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का टीजर रिलीज हुआ है, जिससे अब दीपिका पादुकोण के जुड़े होने की बात सामने आ रही है.

शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो‘ की टीजर सामने आ गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. टीजर रिलीज होने के बाद से फिल्म की कास्ट तो चर्चा में है ही, लेकिन उससे भी ज्यादा सुर्खियां फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज का 8 साल पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. साल 2018 में विशाल भारद्वाज एक नई फिल्म पर काम करने वाले थे जिसका नाम तय नहीं हुआ था, लेकिन उसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और दिग्गज एक्टर इरफान खान के शामिल होने की खबरें थीं.

पोस्ट हो रहा है वायरल

दीपिका को उस फिल्म में अफसाना नाम की भूमिका निभाने वाली बताया गया था और इरफान को मुख्य किरदार उस्तरा के रूप में लिया जाना था. हालांकि, वो प्रोजेक्ट जैसा था वैसा नहीं बन पाया. वजह थी इरफान खान की तबीयत उनकी हेल्थ को लेकर प्रोजेक्ट को रोकना पड़ा और चलते-चलते वह फिल्म आधे रास्ते में ही रुक गई.

O Romeo

डायरेक्टर ने इसके बारे में पोस्ट करते हुए लिखा था कि मैं फिल्म की रिलीज को कुछ महीनों के लिए टाल रहा हूं क्योंकि मेरे दोनों मुख्य कलाकार अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. इरफान को पीलिया हो गया है और उन्हें ठीक होने में कुछ सप्ताह लगेंगे. वहीं दीपिका पादुकोण की पीठ की समस्या, जो पद्मावत की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी, अब फिर से उभर आई है.

दीपिका हो गईं रिप्लेस?

इस पोस्ट को अब दोबारा से सर्फेस करते हुए कई लोगों का कहना है कि ये फिल्म विशाल भारद्वाज की वहीं फिल्म है, जिसमें दीपिका और इरफान साथ काम करने वाले थे. लेकिन, अब इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी नजर आ रही हैं. O Romeo एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसमें रोमांस, ड्रामा और थ्रिल का तड़का है. लोगों का कहना है कि तृप्ति ने एक बार फिर से दीपिका को इस फिल्म में रिप्लेस कर दिया है. इससे पहले फिल्म स्पिरिट में भी तृप्ति ने दीपिका की जगह ली है. ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, जिसमें तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल जैसे एक्टर्स शामिल हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     Sonam Wangchuk: रिहाई के बाद आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे सोनम वांगचुक? पत्नी गीतांजलि बोलीं- “अब केवल संवाद और सहयोग से निकलेगा हल”     |     Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक सिंघवी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा; जानें किन 11 सीटों पर फंसा है पेंच     |     असम की राजनीति में ‘भूकंप’! बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस को बताया “BJP की A-प्लस टीम”; बोले- हिमंत बिस्वा सरमा को जिताने के लिए खेल रही है कांग्रेस!     |     Jalaun Inspector Arun Death Case: इंस्पेक्टर अरुण कुमार की मौत की चार्जशीट दाखिल, पेज 231 के खुलासे से मचा हड़कंप; क्या बदला गया सुसाइड नोट?     |