सतना में प्रशासन पर दबंगों ने बरसाए पत्थर, जान बचाकर भागी पुलिस

सतना/ पन्ना: मध्य प्रदेश के सतना में पुलिस टीम पर पथराव की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि नशे में धुत दबंगों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ही पथराव हो गया. जिसके बाद पुलिसकर्मी जान बचाकर भागते नजर आए. घटना का वीडियो भी सामने आया है. वहीं पन्ना में एक पत्नी के बेवफाई के चलते पति ने आत्महत्या की कोशिश की, जिसकी बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने पत्नी को न्यायालय में पेश किया. जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है.

अपराधियों ने पुलिस पर किया पथराव

सतना में इस समय अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. कोलगवां थाना क्षेत्र के हनुमान नगर नई बस्ती स्थित पानी टंकी के पास बीती रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जहां नशे में उत्पात मचा रहे अपराधियों को पकड़ने के लिए गई पुलिस टीम पर स्थानीय अपराधियों ने हमला कर दिया. आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. पथराव इतना तेज था कि, पुलिस टीम को मौके से अपनी जान बचाकर भागना पड़ा.

दबंगों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस पर पथराव का वीडियो भी सामने आया है. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है. इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है.
मामले को लेकर कोलगवा टीआई सुदीप सोनी ने बताया कि “पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि नई बस्ती में कुछ लोग उपद्रव कर रहे थे. इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. जहां बड़ी संख्या में नशे में धुत दबंगों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी करते हुए हमला कर दिया.

पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से दबंगों के तलाश में जुटी हुई है. मौके पर उपद्रवी को पकड़ने गई पुलिस टीम में ASI उमेश पांडेय, आरक्षक विपिन सिंह परिहार, आरक्षक विवेक पांडेय सहित एक अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

पन्ना में पत्नी की बेवफाई में गई पति की जान

क्राइम से जुड़ी एक और खबर पन्ना से सामने आई है. जहां रैपुरा थाना क्षेत्र में पत्नी की बेवफाई पति का मौत का कारण बनी है. आरोप है कि एक शख्स ने फेरी वाले को किराए पर कमरा दिया था. इसके बाद किराएदार और शख्स की पत्नी के बीच प्रेम संबंध स्थापित हुआ. पत्नी के अफेयर की जानकारी मिलने के बाद पति परेशान रहने लगा. पति किराएदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने जाने लगा, तो पत्नी ने मना कर दिया. जिसके बाद पति ने आत्महत्या की कोशिश की.

कोर्ट ने पत्नी को भेजा जेल

गंभीर हालत में पति को जबलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के संबंध में थाना बिजयनगर में मर्ग क्रमांक 0/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कराया गया. थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव ने बताया कि जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी कासिम के खिलाफ धारा 108 एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया. प्रकरण में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |