पढ़ाई न करने पर मां ने लगाई डांट, 11 साल के बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम

मैहर: ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतर गांव से झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां मात्र 11 वर्षीय नाबालिग छात्र ने आत्महत्या कर ली. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र अपनी मां की डांट से आहत था और इसी मानसिक तनाव में उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया. मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है.

छठवीं कक्षा में पढ़ता था मासूम
मृतक आकाश (परिवर्तित नाम) कक्षा छठवीं का छात्र था. पिता चूडामन द्विवेदी ने बताया कि, ” आकाश घटना वाले दिन स्कूल नहीं जाना चाहता था. उसने घर में पढ़ाई भी नहीं की, इसी बात को लेकर उसकी मां ने उसे पढ़ाई पर ध्यान देने की समझाइश देते हुए डांट दिया. मां की डांट से वह काफी नाराज और भावनात्मक रूप से आहत हो गया था.

डांट लगने के बाद आकाश घर के एक कमरे में चला गया और अपनी जान दे दी. परिजन को लगा कि वह कुछ देर में बाहर आ जाएगा. लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो घरवालों को अनहोनी की आशंका हुई. जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए. आकाश अचेत हालात में पड़ा हुआ था.

अस्पताल ले जाने से पहले ही हो चुकी थी मौत
परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया. माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों का कहना है कि आकाश शांत स्वभाव का बच्चा था. किसी को अंदाजा भी नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा सकता है. हर कोई इस घटना से स्तब्ध है.

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही ताला थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई.
थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा का कहना है कि, ”मामला बेहद संवेदनशील है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है. परिजन के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. प्रारंभिक जांच में घरेलू डांट को कारण माना जा रहा है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र मां की डांट से मानसिक रूप से आहत था. हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे कोई अन्य कारण या दबाव तो नहीं था.”

बच्चों की मानसिक स्थिति को समझने की जरूरत
यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि, बच्चों की मानसिक स्थिति बेहद नाजुक होती है. छोटी-छोटी बातों पर की गई डांट या दबाव उनके मन पर गहरा असर डाल सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों से संवाद बनाए रखना और उनकी भावनाओं को समझना बेहद आवश्यक है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |