जनसुनवाई में आए 71 वर्षीय बुजुर्ग को मिली कान की मशीन,बुजुर्ग ने प्रसन्न होकर बुजुर्ग कहा ऐसे अधिकारियों पर हमें गर्व है
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर रामेश्वर जी के जीवन की बढ़ाई सुगमता
—–
बड़वानी 06 जनवरी 2026/ प्रति मंगलवार कलेक्ट्रेट सभागृह #बड़वानी में जन समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है इसी कड़ी में पलसूद (राजपुर) निवासी 71 वर्षीय श्री रामेश्वर पिता शिवराम के जीवन में उस समय नई उम्मीद जागी, जब उन्हें प्रशासन के सहयोग से सुनने में होने वाली समस्या से निजात मिली।
ग्राम पलसूद के निवासी श्री रामेश्वर पिछले काफी समय से कम सुनाई देने की समस्या (श्रवण बाधिता) से जूझ रहे थे। इस कारण उन्हें अपनी दिनचर्या और सामाजिक मेल-मिलाप में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने जनसुनवाई में उपस्थित होकर कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह को अपनी इस समस्या से अवगत कराया था।
कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने आवेदन की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग को बुजुर्ग की जांच कर आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में विभाग द्वारा श्री रामेश्वर को निःशुल्क कान की मशीन प्रदान की गई।
कान की मशीन प्राप्त होने के बाद श्री रामेश्वर ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें लोगों की बातें स्पष्ट सुनाई देंगी, जिससे उनकी दैनिक दिनचर्या बहुत सुगम हो जाएगी।
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
#JansamparkMP #badwani #TeamBadwani #GoodGovernance #PublicService