कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने किया राजपुर ट्रेंचिंग ग्राउंड का किया निरीक्षण ——– स्वच्छता_सर्वेक्षण_2025 के तहत किए जा रहे हैं कार्यों का किया अवलोकन
बड़वानी 06 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह द्वारा मंगलवार को राजपुर विकासखंड के भ्रमण के दौरान नगर के ट्रेंचिंग ग्राउंड निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों की समीक्षा की और ग्राउंड पर कचरा निपटान की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।
प्रमुख निर्देश और अवलोकन
1. कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कचरा निपटान की पूरी प्रक्रिया स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
2. उन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया, ताकि शहर से निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
3. नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सफाई व्यवस्था केवल निरीक्षण तक सीमित न रहे, बल्कि इसमें निरंतरता बनाए रखी जाए। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को शत-प्रतिशत प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए।
4. कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में श्त्त्त्श् केंद्रों को सक्रिय करने के निर्देश दिए।
5. घरों और नालियों से निकलने वाले गंदे पानी (ग्रे-वॉटर) के प्रबंधन पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अपशिष्ट जल का सही प्रबंधन न केवल स्वच्छता के लिए जरूरी है, बल्कि जल स्तर सुधारने के लिए भी आवश्यक है।
इस दौरान एसडीएम राजपुर श्री कुमार सानू देवड़िया, नगर परिषद राजपुर सीएमओ श्री जगदीश घनगर, तहसीलदार श्री गणपत सिंह डावर एव अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#TeamBadwani #JansamparkMP #GoodGovernance #PublicService #badwani