जनसुनवाई में आए 60 आवेदन, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
——-
बड़वानी 06 जनवरी 2026/ प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई केवल आवेदन जमा करने का माध्यम नहीं, बल्कि सुशासन का एक जीवंत उदाहरण है। जिसका मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शासन की योजनाओं और न्याय का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सुगमता से पहुँचे। अतः सभी विभाग प्रमुख और अधिकारी जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन को पूरी गंभीरता से लेते हुए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने मंगलवार कलेक्ट्रेट सभागृह बड़वानी में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दिए। जनसुनवाई में मंगलवार कुल 60 आवेदकों ने आवेदन निराकरण हेतु आए।
1. किसान सम्मान निधि का दिया जाए लाभ
अंचल तहसील के ग्राम बावडीया निवासी श्री बहादुर सिंह पिता हिम्मत सिंह में जनसुनवाई में पत्नी शान्तिबाई के नाम पर दर्ज कृषि पर अभी तक किसान सम्मान निधि की राशि प्राप्त नहीं होने की समस्या हेतु आवेदन दिया।इस पर जनसुनवाई कर रहे कलेक्टर ने उक्त आवेदन तहसीलदार अंजड़ को पात्रता की जांच कर राशि दिलाने हेतु निर्देशित किया।
2.संबल योजना की अनुग्रह राशि हेतु दिया आवेदन
तहसील ठीकरी के ग्राम ब्राम्हणगाँव के निवासी श्री मंगल सिंह ने अपनी दिवंगत पत्नी के लिए संबल योजना के तहत अनुग्रह राशि दिलाने हेतु जनसुनवाई में आवेदन दिया। आवेदक की पत्नी का निधन 25 जुलाई 2025 को हो गया था। मृतक संबल योजना के तहत पंजीकृत थीं, परंतु लंबे समय बाद भी उनके परिवार को योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। कलेक्टर ने उक्त आवेदन जिला श्रम पदाधिकारी को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु मार्क कर शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए।
#TeamBadwani #JansamparkMP #GoodGovernance #PublicService #badwani