अंकिता भंडारी को मिलेगा न्याय: CM धामी बोले- ‘दोषी कोई भी हो, पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे’।

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर इन दिनों उत्तराखंड में बवाल मचा हुआ है. इस बीच सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है. उन्होंने साफ कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि काम करने वाला चाहे कोई भी हो वो बचेगा नहीं.

मंगलवार (6 जनवरी) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम धामी ने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है. उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद मामला है और कुछ लोग इस केस में राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऑडियो में कई बातें सही नहीं लग रही हैं. तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा जुई है और वायरल ऑडियो की एसआईटी जांच कर रही है.

‘अंकिता हमारी बेटी है…’

उन्होंने कहा कि अंकिता हमारी बेटी है और हम भी उसे न्याय दिलाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि हम हर तरीके की जांच के लिए तैयार हैं. सीएम ने कहा कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में SIT गठित की गई थी जिसने हर पहलू पर जांच की. उन्होंने कहा कि वो अंकिता भंडारी के माता-पिता से बात करेंगे और माता पिता की जो इच्छा होगी उसके अनुसार इस मामले की जांच कराई जाएगी.

‘ऑडियो में काफी विरोधाभास है’

सीएम ने आगे कहा कि ऑडियो में काफी विरोधाभास है. किसी ऑडियो में कह रहे हैं कि की हत्या हुई. किसी में कह रहे हैं कि आत्महत्या की. हम किस पर यकीन करें?. उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए हम फॉरेंसिक साइंस लैब की मदद ले रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अगर पार्टी के किसी नेता का नाम आता है तो ये इंटरनल मामला है और हम पार्टी स्तर पर कार्यवाही करेंगे. उन्होंने कहा कि मामले को लेकर राज्य का माहौल खराब कर रहे हैं. यह सुरेश राठौर और दुष्यंत गौतम का व्यक्तिगत मामला है और इसकी जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि हमारी सुरेश राठौर से भी अपील है कि वो सामने आकर तथ्य दें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |