सांसों पर पहरा: दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ा दम, ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंचा AQI, मास्क ही सहारा

दिल्ली-एनसीआर में दो दिन दिल्ली का ओवर ऑल AQI 300 से नीचे दर्ज किया गया, लेकिन अभी भी हालात पूरी तरह से सुधरे नहीं हैं. क्योंकि दिल्ली की हवा में घुला जहर खत्म नहीं हुआ है, वायु गुणवत्ता सूचकांक अब भी गंभीर श्रेणी में है और हवा जहरीली बनी हुई है. समीर ऐप के मुताबिक आज भी कई इलाके रेड जोन में हैं, जहां AQI 300 के पार ही है. प्रदूषण की वजह से लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

वहीं कई इलाके ऐसे हैं जहां AQI 300 से ऊपर पहुंचा हुआ है. इनमें नेहरू नगर का 346, आनंद विहार का 343, विवेक विहार का 334, जहांगीरपुरी का 328, पटपड़गंज का 328, RK पुरम का 323, डॉ. कर्णी सिंह का 321, सीरीफोर्ट का 321, ओखला का 315, जवालाहरलाल नेहरू स्टेडियम का 313, रोहिणी का 316, दिलशाद गार्डन का 316, वजीरपुर का 308, द्वारका सेक्टर-8 का 305, अशोक विहार का 301 है.

इन इलाकों में 200-300 के बीच AQI

सुबह 6 बजे जिन इलाकों का AQI 300 से नीचे दर्ज किया गया. उनमें आया नगर का 203, बवाना का 189, लोधी रोड का 203, नजफगढ़ का 215, IGI एयरपोर्ट का 180, नॉर्थ कैंपस का 264, शादीपुर का 263 और मेजर ध्यानचंद स्टेडियम का 283 है. इन इलाकों में भले ही AQI 300 से नीचे हो, लेकिन हवा यहां भी खराब श्रेणी में है, जिसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है.

सरकार की ओर से प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं, जिसका असर भी कहीं-कहीं देखने को मिला. पहले दिल्ली में ग्रैप-3 और ग्रैप-4 के नियम लागू किए गए थे. हालांकि, हवा की गुणवत्ता में आए थोड़े सुधार के बाद ग्रैप-3 और ग्रैप-4 के नियम हटा लिए गए और ग्रैप-1 और ग्रैप-2 के नियम अभी भी लागू है. वहीं एनसीआर में भी प्रदूषण गंभीर श्रेणी में है.गाजियाबाद में सुबह 6 बजे दिल्ली का AQI 305, नोएडा का 295, गुरुग्राम का 284 दर्ज किया गया. ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जहरीली हवा से जूझना पड़ रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Ranchi Mela Accident: रांची में भीषण सड़क हादसा, मेले में घुसी तेज रफ्तार कार; 2 की मौत, 12 घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     Sambhal Namaz Controversy: नमाजियों की संख्या पर रोक बर्दाश्त नहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल प्रशासन को लताड़ा; कहा- ‘कानून का राज लागू करना आपका काम’     |     Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-हरियाणा समेत इन 10 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट     |     Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, शादी समारोह में छत गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     मधेपुरा में ‘घर’ के अंदर चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री! छापेमारी में पुलिस के उड़े होश; भारी मात्रा में अधबने हथियार और मशीनें बरामद     |     बिलासपुर में सनसनी: बकरियां चराने गए चरवाहे की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश; इलाके में फैला खौफ     |     भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |