“आसमान में रचा इतिहास”: दुबई में 6,500 ड्रोन्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2026 के स्वागत में थमी दुनिया की सांसें

नए साल का जश्न अगर किसी ने पूरी दुनिया को चौंकाते हुए मनाया, तो वह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) रहा. आतिशबाजी, ड्रोन शो और लाइट्स के ऐसे नज़ारे पेश किए गए, जिनकी मिसाल शायद ही कहीं और मिले. अबू धाबी से लेकर दुबई, शारजाह, रास अल खैमाह और फुजैराह तक आसमान रंगों, रोशनी और रिकॉर्ड्स से जगमगा उठा. 2026 का स्वागत UAE ने सिर्फ जश्न के तौर पर नहीं, बल्कि इतिहास रचते हुए किया.

अबू धाबी के अल वथबा इलाके में शेख ज़ायद फेस्टिवल के तहत UAE के सबसे बड़े न्यू ईयर सेलिब्रेशन का आयोजन हुआ। यहां एक घंटे से ज्यादा समय तक चला आतिशबाज़ी शो लोगों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण रहा. इस दौरान एक साथ पांच गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की गई. रात 8 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम आधी रात तक चला, जिसमें 62 मिनट का लगातार आतिशबाज़ी शो देखने को मिला.

6,500 ड्रोन ने रचा इतिहास

इस जश्न की सबसे खास झलक रहा दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन शो. करीब 6,500 ड्रोन एक साथ 20 मिनट तक उड़ते रहे और आसमान में नौ विशाल कलात्मक आकृतियां बनाईं. इनमें फीनिक्स जैसी आकृति भी शामिल थी, जिसे अब तक का सबसे बड़ा एरियल डिस्प्ले माना जा रहा है. यह नजारा आतिशबाजी और काउंटडाउन के साथ पूरी तरह तालमेल में था.

दुबई में 40 जगहों पर 48 से ज्यादा फायरवर्क्स

दुबई में नए साल की रात शहर का स्काईलाइन किसी सपने जैसा लग रहा था. यहां 40 से ज्यादा जगहों पर 48 से अधिक आतिशबाज़ी शो आयोजित किए गए. बुर्ज खलीफा, बुर्ज अल अरब, दुबई फ्रेम, एक्सपो सिटी, ग्लोबल विलेज, ब्लूवॉटर, अटलांटिस द पाम और दुबई फेस्टिवल सिटी जैसे मशहूर स्थानों पर लाखों लोगों ने जश्न का आनंद लिया. इसी दौरान दुबई शॉपिंग फेस्टिवल के तहत ब्लूवॉटर और जेबीआर बीच पर एक खास ड्रोन शो भी पेश किया गया, जिसमें तेज़, चमकदार और नई तकनीक वाले ड्रोन शामिल थे.

रास अल खैमाह ने भी किया रिकॉर्ड का प्रयास

UAE के शहर रास अल खैमाह में भी नए साल का स्वागत बेहद भव्य तरीके से किया गया. अल मरजान आइलैंड से अल हमरा आइलैंड तक करीब 6 किलोमीटर के इलाके में फैले शो में 2,300 से ज्यादा ड्रोन, लेज़र और आतिशबाज़ी का इस्तेमाल हुआ. आधी रात को दुनिया का सबसे बड़ा फायरवर्क शेल छोड़ा गया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |