कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं 56 आवेदकों की समस्याएं, अधिकारियों से कहा प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए-कलेक्टर

बड़वानी 30 दिसम्बर 2025/कलेक्ट्रेट कार्यालय बड़वानी में प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिलेभर से आए 56 आवेदकों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आवेदनों पर केवल कागजी कार्यवाही करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि समस्या का समाधान धरातल पर दिखना चाहिए। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
1.राशन कार्ड और पात्रता पर्चीः- ग्राम रणगाँव दवाना की निवासी श्रीमती लक्ष्मीबाई ने आवेदन देकर बताया कि राशन कार्ड और समग्र आईडी न होने के कारण उन्हें उचित मूल्य की दुकान से राशन नहीं मिल पा रहा है। कलेक्टर ने खाद्य विभाग को तत्काल पात्रता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
2.दिव्यांग सहायता (श्रवण यंत्र)ः- ग्राम मंदिल (राजपुर) के श्री दिनेश मोरे ने अपनी 10 वर्षीय बेटी दीक्षा के लिए खराब हो चुके श्रवण यंत्र को बदलवाने का अनुरोध किया। कलेक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग को बच्ची को नया यंत्र उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।
3.आर्थिक सहायता राशिः-आवेदक ग्राम पंचायत झिरीजामली के श्री सोमनाथ पिता धनसिंग ने अपने पुत्र की तालाब में डूबने से हुई असामयिक मृत्यु पर शासन से आर्थिक मदद हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने आवेदन को गंभीरता से लेते हुए, इसकी प्रतिलिपि तहसीलदार सेंधवा को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की एवं प्रकरण का जल्द निराकरण कर उन्हें शासन की योजना के तहत निर्धारित सहायता राशि शीघ्र प्रदान की जाए, ताकि परिवार को संबल मिल सके।
#TeamBadwani #JansamparkMP #GoodGovernance #badwani #publicservice #CMHelpline

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     Sonam Wangchuk: रिहाई के बाद आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे सोनम वांगचुक? पत्नी गीतांजलि बोलीं- “अब केवल संवाद और सहयोग से निकलेगा हल”     |     Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक सिंघवी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा; जानें किन 11 सीटों पर फंसा है पेंच     |     असम की राजनीति में ‘भूकंप’! बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस को बताया “BJP की A-प्लस टीम”; बोले- हिमंत बिस्वा सरमा को जिताने के लिए खेल रही है कांग्रेस!     |     Jalaun Inspector Arun Death Case: इंस्पेक्टर अरुण कुमार की मौत की चार्जशीट दाखिल, पेज 231 के खुलासे से मचा हड़कंप; क्या बदला गया सुसाइड नोट?     |