बड़वानी 30 दिसम्बर 2025/शासकीय माध्यमिक विद्यालय दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने 170 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। यह स्वेटर आनंद मेले के संचालक नरेश लश्करी (पिंटू) के सहयोग से प्रदान किए गए।विद्यालय की प्रधान पाठक श्रीमती हेमलता शर्मा के नेतृत्व में जनभागीदारी से स्कूल का कायाकल्प किया गया है, जिसमें बाउंड्रीवाल, पेवर वर्क, हॉल निर्माण और आईडीबीआई बैंक के सहयोग से लगा आरओ प्लांट शामिल है।
प्रमुख उपस्थिति संकुल प्राचार्य करुणा बेस, बीआरसी सुनीता मोरे, लायंस क्लब के प्रतिनिधि और विद्यालय का समस्त शिक्षक स्टाफ।

#TeamBadwani #JansamparkMP #GoodGovernance #badwani #publicservice