राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए विद्यालय के होनहार खिलाड़ी मानस देथलिया का आज विद्यालय परिसर में सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने मानस की इस उपलब्धि को गर्व का विषय बताया। मानस देथलिया ने कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उनके पिता उमेश कुमार देथलिया, जो स्वयं एक उत्कृष्ट कबड्डी खिलाड़ी रहे हैं, ने सदैव उन्हें प्रेरित किया।
विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है तथा नियमित रूप से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है।
विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि मानस की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :