करोड़ों की खातिर टाल दिया हनीमून! जॉश इंग्लिस पर भड़की पंजाब किंग्स, BCCI के दरबार में पहुंचेगा ‘लास्ट मिनट धोखे’ का मामला

IPL Auction 2026 में जिसे खरीदने के लिए काव्या मारन और संजीव गोयनका के बीच जोरदार टक्कर दिखी, जिसने जितने पैसे मांगे उससे करीब 5 गुणा ज्यादा उसे दाम मिला, खबर है कि वो खिलाड़ी अब IPL 2026 में खेलने के लिए हनीमून तक टालने को तैयार हो गया है. उस खिलाड़ी के बारे में ऐसा सुनकर उनकी पिछली फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स खफा है. हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जॉश इंग्लिस की, जिन्हें पंजाब किंग्स ने उन्हें IPL 2026 के लिए रिटेंशन की डेडलाइन के खत्म होने से ठीक पहले रिलीज कर दिया था , क्योंकि उनकी उपलब्धता सीमित थी.

काव्या मारन और संजीव गोयनका में क्यों मची होड़?

पंजाब किंग्स के रिलीज किए जाने के बाद जॉश इंग्लिस ने IPL 2026 के ऑक्शन में अपना नाम रजिस्टर कराया और अपनी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखी. कयास यही थे कि IPL 2026 के आधे से ज्यादा सफर में उनकी अनुपलब्धता को देखते हुए शायद कोई फ्रेंचाइजी उन पर दांव ना लगाए. लेकिन, ऐसा नहीं हुआ. ऑक्शन में जॉश इंग्लिस को लेकर बोली ही नहीं लगी बल्कि काव्या मारन की सनराइजर्स हैदराबाद और संजीव गोयनका की लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच तो उन्हें खरीदने को लेकर होड़ सी मच गई.

काव्या मारन के शुरू किया खेल, संजीव गोयनका ने किया खत्म!

जॉश इंग्लिस को खरीदने के लिए काव्या मारन और संजीव गोयनका आमने -सामने आ गए. पहली बोली SRH ने ही लगाई लेकिन ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज को लेकर नीलामी के खेल को खत्म आखिर में LSG ने किया. काव्या मारन की फ्रेंचाइजी ने आखिरी बोली 8.40 करोड़ की लगाई. मगर संजीव गोयनका की फ्रेंचाइजी ने 8.60 करोड़ का दांव लगाकर जॉश इंग्लिस को खरीद लिया.

IPL 2026 के लिए हनीमून टालने को तैयार इंग्लिस

अब सवाल था कि जॉश इंग्लिस पर इतने पैसे क्यों? वो तो अपनी शादी के चलते IPL 2026 का आधा से ज्यादा सीजन खेलने भी नहीं वाले. इस पर अब कहा जा रहा है कि हो सकता है कि इंग्लिस अपने हनीमून का प्लान टाल दें. और, 18 अप्रैल को शादी के बाद तुरंत ही IPL खेलने आ जाएं. क्रिकबज ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि चूंकि इंग्लिस को इतने पैसे मिले हैं तो हो सकता है कि वो IPL के स्टार्ट में टीम से जुड़ें, फिर शादी के लिए चले जाएं तो उसके तुरंत बाद वापस लौट आएं . इंग्लिस को ऐसा करने पर मनाने के लिए LSG के कोच जस्टिन लैंगर, जो कि इंग्लिस की वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया से ही हैं, लगातार उनके संपर्क में हैं.

पंजाब किंग्स क्यों हुई इंग्लिस से खफा?

इंग्लिस पर इस नए अपडेट के सामने आने के बाद उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स उनसे खुश नहीं है. पंजाब किंग्स के मुताबिक उन्हें पूरी जानकारी नहीं थी. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक जॉश इंग्लिस ने पंजाब किंग्स को बताया था कि वो शादी करने जा रहे हैं. इसलिए IPL के अगले सीजन में उनकी सेवाएं उन्हें सीमित मैचों में ही मिलेगी. वो बस मई के आखिर में 10-15 दिनों के लिए उपलब्ध होंगे. पंजाब किंग्स ने अब इस मामले को लेकर BCCI से शिकायत करने का मन बनाया है.

इंग्लिस पर बोली लगाने वाले SRH के कोच ने क्या कहा?

तो क्या ऊंची बोली ने इंग्लिस को अपना इरादा बदलने पर विवश किया है? LSG के अधिकारियों ने तो इस पर कुछ नहीं कहा मगर SRH, जो इंग्लिस को खरीदने की होड़ में शामिल था, उसके बॉलिंग कोच वरुण एरन ने क्रिकबज को बताया कि वो जाहिर तौर पर निजी वजहों से बाहर रहने वाले थे. लेकिन, वो इरादा कभी भी बदल सकता है.

जॉश इंग्लिस इस बार अपना दूसरा IPL सीजन खेलेंगे. उन्होंने पिछले साल पंजाब किंग्स से IPL डेब्यू किया था और 11 मैचों में 162 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 278 रन बनाए थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |