ब्राउन यूनिवर्सिटी में खूनी हमला! 2 की मौत, कई घायल, ग्रे मास्क और काले कपड़े पहने संदिग्ध कौन है? पुलिस ने जारी किया नया अलर्ट, पूरी खबर जानें

अमेरिका में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है. आइलैंड की ब्राउन यूनिवर्सिटी में गोलीबारी हुई. इस अटैक में दो लोग मारे गए हैं. साथ ही कई घायल हुए हैं. ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुए इस घातक हमले के बाद अब संदिग्ध की तलाश शुरू हो गई है. शुरुआती जांच में पुलिस को अब तक संदिग्ध के बारे में कुछ जानकारियां मिली हैं.

न्यूज एजेंसियों एसोसिएटेड प्रेस और रॉयटर्स की रिपोर्टों के अनुसार, घटना के कई घंटे बाद भी यूनिवर्सिटी के परिसर के आसपास की सड़कें बंद रहीं, साथ ही पूरे शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. यह गोलीबारी ब्राउन यूनिवर्सिटी की बारस एंड हॉली इंजीनियरिंग बिल्डिंग के एक क्लासरूम के अंदर हुई, जहां उस समय फाइनल एग्जाम चल रहे थे. हालांकि, इस समय संदिग्ध के बारे में सार्वजनिक रूप से बहुत कम जानकारी उपलब्ध है.

कौन है संदिग्ध?

एपी के हवाले से डिप्टी पुलिस चीफ टिमोथी ओहारा ने बताया कि संदिग्ध एक पुरुष है, जिसकी उम्र लगभग 30 के आसपास हो सकती है. गवाहों की रिपोर्ट के आधार पर उसने ग्रे रंग का कैमोफ्लाज मास्क पहन रखा था.

ओहारा ने कहा, संदिग्ध पुरुष है और उसकी उम्र 30 के आसपास हो सकती है. वो काले कपड़ों में था और आखिरी बार उसे इंजीनियरिंग बिल्डिंग से निकलते हुए देखा गया. इससे पहले एक व्यक्ति को शुरुआती तौर पर घटना से जुड़ा समझकर हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में उसे इस मामले से कोई संबंध न होने पर छोड़ दिया गया, एपी की रिपोर्ट में कहा गया है.

हथियार नहीं हुआ बरामद

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब तक कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस संदिग्ध की पहचान बेहतर ढंग से करने के लिए स्थानीय निगरानी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है. गोलीबारी के बाद संदिग्ध पैदल ही मौके से फरार हो गया.

ब्राउन यूनिवर्सिटी के प्रोवोस्ट फ्रांसिस जे. डॉयल III ने कहा कि आम तौर पर परिसर की ज्यादातर इमारतों में तय समय के बाद कार्ड एक्सेस जरूरी होता है, लेकिन एग्जाम के दौरान भारी आवाजाही ने हालात को और अराजक बना दिया होगा.

2 छात्रों की हुई मौत

ब्राउन यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष क्रिस्टीना पैक्सन ने पुष्टि की कि गोलीबारी में मारे गए दोनों लोग छात्र थे. प्रोविडेंस के मेयर ब्रेट स्माइली ने कहा कि इलाके में शेल्टर-इन-प्लेस लागू किया गया है और उन्होंने परिसर के पास रहने वाले लोगों से घर के अंदर रहने और आदेश हटने तक वापस न लौटने की अपील की.

ट्रंप ने हमले को लेकर क्या कहा?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें गोलीबारी के बारे में जानकारी दे दी गई है. ट्रंप ने कहा, इस समय हम सिर्फ पीड़ितों के लिए प्रार्थना ही कर सकते हैं. व्हाइट हाउस में बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस स्थिति के बारे में जानकारी दी गई है और उन्होंने इस घटना को भयानक बताया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |