फडणवीस-शिंदे ने हेडगेवार-गोलवलकर को दी श्रद्धांजलि! अजित पवार की गैरमौजूदगी पर सवाल, क्या महाराष्ट्र गठबंधन में सब ठीक नहीं?

महाराष्ट्र के नागपुर में 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और सत्ताधारी बीजेपी और शिवसेना के दूसरे विधायकों ने यहां RSS के संस्थापक के.बी. हेडगेवार के स्मारक पहुंचे. वहीं NCP के विधायक इस दौरे में शामिल नहीं हुए. इसमें उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे ने रेशिमबाग में स्मृति मंदिर में हेडगेवार और दूसरे संघचालक एम.एस. गोलवलकर के स्मारक पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की.

राज्य विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर, परिषद के अध्यक्ष राम शिंदे और बीजेपी और शिवसेना के कई अन्य विधायकों ने भी स्मारक का दौरा किया. पिछले साल भी फडणवीस और शिंदे सहित बीजेपी और शिवसेना के विधायकों ने स्मृति मंदिर का दौरा किया था, लेकिन अजीत पवार इस दौरे में शामिल नहीं हुए थे. महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र फिलहाल नागपुर में चल रहा है.

‘नागपुर RSS की जन्मभूमि भी है’

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जब भी हम नागपुर आते हैं, तो हम स्मृति मंदिर ज़रूर जाते हैं. यहां आकर देशभक्ति की भावना आती है, प्रेरणा मिलती है और उसी के आधार पर समाज की सेवा करने की ताकत मिलती है. उन्होंने कहा कि नागपुर RSS की जन्मभूमि भी है. जो भी यहां आता है, वह ऊर्जा और प्रेरणा लेकर जाता है.

उन्होंने कहा कि यहीं पर केशव बलिराम हेडगेवार ने 100 साल पहले RSS की स्थापना की थी. 100 साल पूरे हो गए हैं और यह शताब्दी वर्ष है. यह बहुत बड़ी बात है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ा रहे हैं और देश तरक्की कर रहा है. वह भी उसी RSS शाखा से जुड़कर आगे बढ़े हैं. यह भी हमारे लिए बहुत प्रेरणादायक है.

‘यहां सीखने को मिलता है’

महाराष्ट्र के मंत्री पंकज राजेश भोयर ने कहा कि यह जगह प्रेरणा और ऊर्जा देती है, इसीलिए संगठन के बड़ी संख्या में प्रतिनिधि यहां आते हैं और फिर नए जोश के साथ समाज में काम करने लगते हैं. महाराष्ट्र बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा किशोर वाघ ने कहा कि हमें यहां आकर एनर्जी मिलती है. हम हर साल यहां आते हैं. हमें यहां यह भी सीखने को मिलता है कि जनता की सेवा कैसे करनी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |