पूनम के जुर्मों की खौफनाक दास्तां: 4 बच्चों की हत्या ही नहीं; बहन की संदिग्ध मौत, ननद का मिसकैरेज और पेंसिल मारकर बच्चे की आंख से निकाला खून

हरियाणा के सोनीपत की साइको किलर पूनम की गिरफ्त में है. चार बच्चों की हत्या करने वाली पूनम के जुर्मों की दास्तां काफी लंबी है. अब उसको लेकर कई खुलासे हो रहे हैं. परिवार के परिवार ने जहां पूनम को फांसी दिए जाने की मांग की है. इसके साथ ही और भी कई आरोप लगाए हैं. बताया जा रहा है कि पूनम ने न सिर्फ अपने बेटे समेत चार बच्चों की हत्या की. बल्कि, अब परिवार को उसकी बहन की हत्या का शक भी पूनम पर ही जा रहा है.

पूनम के परिवार का कहना है कि उनके घर में इन हादसों से पहले भी कई घटनाएं हुई हैं, जिनका कनेक्शन अब पूनम से बताया जा रहा है. जांच में पता चला कि साल 2023 में पूनम ने अपने तीन साल के बेटे शुभम और भांजी इशिका को पानी में डुबाकर मार दिया था.हत्या से ठीक एक दिन पहले उसने दोनों बच्चों का खेलते हुए वीडियो खुद रिकॉर्ड किया था. पूछताछ के दौरान पूनम ने पुलिस को बताया कि बच्चों को पानी में तड़पते देख उसे अजीब-सा आराम महसूस होता था और सुकून मिलता था.

विधि को दो बार मारने की कोशिश की

पूनम का असली चेहरा संदीप की बेटी विधि की मौत के बाद सामने आया. संदीप ने बताया कि पूनम ने विधि को पहले भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी. एक बार गर्म चाय सीधे बच्ची के शरीर पर गिरा दी गई. पूनम ने कहा कि यह गलती से हुआ, जबकि अब लगता है कि वह जानबूझकर किया गया हमला था. इसके अलावा जब विधि दो साल की थी. तब भी पूनम ने उसकी आंख में पेंसिल मारकर खून निकाल दिया था. उस समय भी पूनम ने कहानी बनाई कि बच्ची खुद खेलते-खेलते घायल हो गई. परिवार ने फिर भी उस पर शक नहीं किया था. वह हर बार एक नई कहानी बना देती थी, जिससे उस पर किसी को शक नहीं हुआ.

बहन पूजा की हत्या का भी शक

विधि के पिता संदीप ने ये भी बताया कि उनकी बहन पूजा की शादी के कुछ ही महीनों बाद ही अचानक तबीयत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई थी. परिवार का मानना है कि पूजा की खूबसूरती और पढ़ाई को लेकर पूनम पूजा से जलती थी और अब पूजा की मौत का शक भी परिवार वालों को पूनम पर हो रहा है. पूजा ने एमएससी मैथ्स ऑनर्स से पढ़ाई की थी और काफी सुंदर थी.

ननद के मिसकैरेज में भी पूनम का हाथ!

इसके अलावा शादी के तुरंत बाद पूनम अपने पति के साथ ननद पिंकी से मिलने गई थी, जो पांच महीने की प्रेग्नेंट थी. अगले ही दिन पिंकी का मिसकैरेज हो गया. पहले इसे इत्तफाक समझा गया, लेकिन इस मामले को लेकर भी परिवार को शक है कि इसमें भी पूनम का ही हाथ हो सकता है. परिवार के मुताबिक पूनम अपने पति से करीब एक महीने से सोनीपत जाने की जिद कर रही थी. वह रोज पति से पूछती थी कि सोनीपत कब चलोगे. अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि पूनम सोनीपत में भी किसी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रही थी. वह फिराक में थी, लेकिन गनीमत रही कि उसे मौका नहीं मिला.

शादी में तारीफें और अंदर भरी थी जलन

संदीप ने ये भी बताया कि हाल ही में जब 30 नवंबर को पूरा परिवार एक शादी में शामिल होने के लिए गया था, जहां उसकी पत्नी राखी और बेटी विधि भी गई थी. शादी में पूनम ने विधि और राखी की खूब तारीफ की, लेकिन अंदर ही अंदर पूनम दोनों की सुंदरता से जलती रही. उसने विधि को बहाने से अपने पास बुलाया और साथ में पानी के टब तक ले गई. फिर वहीं टब में डुबोकर पूनम की हत्या कर दी.

राखी कर रही पूनम के बेटे की देखभाल

पूनम अपने मायके में ज्यादा रहती थी, जब भी उसका पति ने उसे अपने घर ले जाने का कहता तो वह ठीक एक दिन पहले पूनम किसी बच्चे की मौत का बहाना बनाकर मायके में रुक जाती थी. अब जिस बच्ची विधि की पूनम ने जान ली. उसकी मां ही पूनम की 21 महीने के बेटे की देखभाल कर रही है. वह पूनम की बच्ची को उसे दूध पिलाकर अपना फर्ज निभा रही है.

बेटे की मौत के बाद करने लगी थी अजबी हरकतें

पूनम के पति नवीन ने बताया कि बेटे की मौत के बाद घर में अजीब सी हरकतें होने लगी थीं. कभी कपड़े कट जाते थे, कभी आग लग जाती थी. पूनम इन घटनाओं को भूत-प्रेत की कहानी में बदलकर परिवार को गुमराह करती रहती थी. हालांकि, परिवार ने पूनम को डॉक्टर और तांत्रिक को दिखाया था. संदीप ने भी बताया कि दो बार उसकी पत्नी के कपड़े भी काटे गए थे. पूनम के पति को लगता था कि बेटे की मौत से वह सदमे में हैं, लेकिन उसका असली रूप अब सामने आया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |