दहशत का मंजर: ओरियन मॉल गोरखपुर में भीषण हादसा, 8 साल का मासूम तीसरी मंजिल से गिरा, गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मंगलवार रात को 8 साल का एक बच्चा मॉल की तीसरी मंजिल पर फूड कोर्ट एरिया में बैठा था. अचानक वो वहां से गिर पड़ा. बच्चे के नीचे गिरते ही मॉल में चीख पुकार मच गई. हादसे की खबर मिलते ही बच्चे के पिता मौके पर पहुंच गए. आनन-फानन में वो बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे. मगर बच्चे की हालत काफी गंभीर थी. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया गया. परिवार वालों के अनुसार बच्चे की है हालात नाजुक है. उसे कई जगहों पर चोटें आई हैं.

मामला कैंट थाना क्षेत्र के ओरियन मॉल का है. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है. ओरियन मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. पुलिस की मानें तो प्रथमदृष्टया यह दुर्घटना है.

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र निवासी अनिकेत पांडे बुद्ध रेवेन्यू होटल में फाइनेंस मैनेजर हैं. मंगलवार की रात में उनकी पत्नी साक्षी, 8 वर्षीय बेटे अद्विक, 3 साल की बेटी अदिति और अपने बहनों के साथ ओरियन मॉल घूमने गई थीं. वो ओरियन मॉल के तीसरे फ्लोर पर स्थित ओपन फूड कोर्ट में बैठे थे. इसी दौरान अद्विक टेबल पर चढ़ गया. तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह रेलिंग की ओर झुकतेहुए नीचे गिर गया.

बच्चे को हायर सेंटर किया रेफर

अद्विक के नीचे गिरते ही सिख पुकार मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही बच्चे के पिता अनिकेत मौके पर पहुंच गए. अपने बेटे का ये हाल देख कर वह घबरा गए और इधर-उधर दौड़ने लगे. इसी दौरान किसी ने एंबुलेंस को सूचना दे दी. लेकिन परिवार वाले बच्चे को किसी दूसरी गाड़ी से लेकर पास के अस्पताल गए. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दूसरे अस्पताल भेज दिया गया. परिवार वालों का कहना है कि बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है. उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है. बच्चे को कई जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं.

मॉल प्रबंधन से की जा रही पूछताछ

वहीं, इस मामले में कैंट इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई थी. मॉल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटना लग रही है. मॉल प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर के पूछताछ की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |