गोल्ड में जबरदस्त तेजी: दो हफ्ते में ₹8600 का उछाल, क्या सोना 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर को छुएगा?

गोल्ड ने एक बार फिर से वापसी की है. वास्तव में फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती होने की उम्मीदों ने सोने को एक बार फिर से पंख दे दिए हैं. जिसकी वजह से 18 नवंबर के लोअर लेवल से गोल्ड की कीमतों में 8600 रुपए का इजाफा देखनेे को मिल चुका है. इसका मतलब है कि दो हफ्तों में सोने की कीमतों में 7 फीसदी का इजाफा देखने को मिल चुका है. अगर बात मौजूदा हफ्ते की करें तो सोने की कीमत 1,450 रुपए की तेजी देखने को मिल चुकी है.

हफ्ता खत्म होने तक सोने की कीमत में 5000 रुपए की तेजी देखने को मिल सकती है. जिसके बाद गोल्ड 1.34 लाख रुपए के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ सकता है. जानकारों का कहना है कि अगर गोल्ड 1.35 लाख रुपए के लेवल को पार करता है तो जल्द ही सोने की कीमतें 1.50 लाख रुपए के लेवल की ओर बढ़ सकता है. आइए आपको भी बताते हैं आखिर गोल्ड की कीमतें किस तरह की तेजी देखने को मिल रही है और कब तक कीमतें 1.50 लाख के लेवल पर पहुंच सकती हैं.

सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी

बुधवार को देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. आंकड़ों के अनुसार सोना 1,196 रुपए की तेजी के साथ 1,30,955 रुपए के साथ दिन के हाई पर दिखाई दिया. जबकि सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सोने के दाम करीब 900 रुपए की तेजी के साथ 1,30,658 रुपए पर कारोबार कर रहे थे. वैसे एक दिन पहले सोने के दाम गिरावट के साथ 1,29,759 रुपए पर बंद हुए थे. गोल्ड की कीमतें अभी भी 3000 रुपए से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

दो हफ्तों में आई कितनी तेजी?

अगर बात बीते दो हफ्तों की करें तो गोल्ड की कीमतों में 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल चुकी है. 18 नवंबर को सोने के दाम 1,22,351 रुपए के साथ लोअर लेवल पर कारोबार कर रहे थे. जिसमें अब तक गोल्ड की कीमतों में 8,604 रुपए प्रति दस ग्राम का इजाफा देखने को मिल चुका है. अगर बात दिसंबर महीने की करें तो सोने की कीमतों में 1451 रुपए प्रति दस ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है. जानकारों की मानें तो मौजूदा हफ्ते में सोने के दाम में और बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है. साथ ही सोने का 1,34,024 रुपए का लाइफटाइम हाई का रिकॉर्ड भी टूट सकता है.

क्या 1.50 लाख पर जाएगा गोल्ड?

आने वाले महीनों में सोने के 1.5 लाख रुपए तक पहुंचने की संभावना. रिलायंस सिक्योरिटीज के जिगर त्रिवेदी ने ईटी की रिपोर्ट में कहा कि कीमती धातुओं में हालिया उछाल – COMEX और MCX पर चांदी के नए लाइफटाइम हाई पर पहुंचने से – ने सोने के लिए एक मजबूत तेजी की पृष्ठभूमि को और मजबूत किया है. उन्होंने बताया कि COMEX गोल्ड को गिरते वास्तविक यील्ड, फेडरल रिज़र्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों, कमजोर अमेरिकी डॉलर और केंद्रीय बैंकों की निरंतर खरीदारी का फायदा मिल रहा है. साथ ही, बढ़ती जियो पॉलिटिकल और व्यापक आर्थिक अनिश्चितता सुरक्षित निवेश की मांग को बढ़ा रही है.

इसके अलावा, ऑग्मोंट की रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी भी सोने की तेज़ी का श्रेय घरेलू और वैश्विक कारकों के मिश्रण को देती हैं. ईटी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों, कमजोर अमेरिकी डॉलर, महंगाई से बचाव की मांग, भू-राजनीतिक जोखिम, केंद्रीय बैंकों की बढ़ती खरीदारी, भारत में मज़बूत भौतिक खरीदारी, पोर्टफोलियो विविधीकरण और सीमित आपूर्ति बनाम स्थिर मांग के कारण सोने में तेजी है. उन्होंने कहा कि सोना 1,30,000 रुपये से 1,32,000 रुपये के बीच एक प्रमुख प्रतिरोध क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है. 1.5 लाख रुपए दाम होने की संभावना पर चैनानी ने कहा कि 1,50,000 रुपए के दाम साल 2026 में हासिल किया जा सकता है.

शॉर्ट टर्म में हो सकती है मुनाफावसूली

विश्लेषकों ने यह भी संकेत दिया कि अगर अमेरिकी यील्ड में सुधार होता है या डॉलर मजबूत होता है, तो इसमें और भी तेज गिरावट आ सकती है. त्रिवेदी ने कहा कि सोना उस स्तर पर पहुंच रहा है जहां शॉर्ट टर्म कंसोलिडेशन या मुनाफावसूली की संभावना है. फिर भी, संरचनात्मक डिमांड और मौजूदा वैश्विक जोखिम चिंताओं के कारण मध्यम अवधि का दृष्टिकोण सकारात्मक बना हुआ है. हालांकि 1.5 लाख रुपये का लक्ष्य व्यापक रूप से देखा जा रहा है, घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों विश्लेषकों का सुझाव है कि आगे की राह में अल्पकालिक अस्थिरता शामिल हो सकती है, और व्यापक रुझान अभी भी तेज़ रफ़्तार के पक्ष में झुका हुआ है.

चांदी ने फिर बनाया रिकॉर्ड

वहीं दूसरी ओर चांदी रोज नए रिकॉर्ड बना रही है. साथ ही 2 लाख के लेवल पर तेजी के साथ आगे बढ़ रही है. आंकड़ों को देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत 3,126 रुपए की तेजी के साथ 1,84,727 रुपए प्रति किलोग्राम के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गई है. वैसे सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर चांदी की कीमत करीब 2,500 रुपए की तेजी के साथ 1,84,093 रुपए पर दिखाई दे रही थी. चांदी आज सुबह तेजी के साथ 1,83,799 रुपए पर ओपन हुई थी. मौजूदा साल में चांदी ने 112 फीसदी का रिटर्न दे दिया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |