टिप्स: बूट्स खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, मिलेगा परफेक्ट फिट, आप दिखेंगी स्टाइलिश

सर्दियां आते ही सिर्फ खानपान ही नहीं बल्कि फैशन में भी बदलाव आने लगता है. इस मौसम में लोग कपड़ों के साथ ही फुटवियर में भी बदलाव करते हैं. जहां गर्मियों में सैंडल, स्लाइडर, क्रॉक्स या स्पोर्ट्स शूज पहनना पसंद करते हैं. वहीं, ठंड के मौसम में जो फुटवियर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है वो है बूट्स. ये एक ऐसा फुटवियर है, जो आपके लुक को काफी रिच और क्लासी बनाता है. सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी बूट्स के कई ऑप्शन मार्केट में मिलते हैं. लेकिन कई बार बूट्स खरीदते वक्त लोग कुछ आम गलतियां करते हैं, जिससे उन्हें एक परफेक्ट फिटिंग और साइड का जूता नहीं मिल पाता है.

चाहे आप फॉर्मल लुक चाहते हों, कैज़ुअल आउटिंग पर जा रहे हों या एडवेंचर ट्रिप की तैयारी कर रहे हों…एक अच्छी क्वालिटी और परफेक्ट फिटिंग वाले बूट्स आपकी पर्सनैलिटी को निखारने के साथ-साथ पैरों को सुरक्षित भी रखते हैं. अगर इस बार आप भी बूट्स खरीदने का सोच रही हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको सही फिटिंग और साइज के बूट्स खरीदने के कुछ टिप्स बता रहे हैं.

अपने पैरों का सही नाप लें

कई लोग बूट्स लेने के लिए बस साइज का अनुमान लगाते हैं. लेकिन ये तरीका बिल्कुल गलत है. जब भी बूट्स खरीदें तो पैरों की लंबाई और चौड़ाई दोनों का नाम लेना जरूरी है. इसके अलावा ब्रांड-वार साइज चार्ट जरूर चेक करें. ऐसा करने से आपको सही फिटिंग के बूट्स खरीद पाएंगी.

टो एरिया में स्पेस का ध्यान रखें

बूट्स में आगे की जगह बहुत जरूरी होती है. ताकि उंगलियों को आराम से हिलाने जितनी जगह मिल सके. ऐसे में अगर बूट्स ट्राई करते समय टो एरिया थोड़ा टाइट लग रहा है तो वो सही साइज नहीं है. क्योंकि टो एरिया टाइट होने की वजह से चलने में दर्द और सूजन हो सकती है.

इस बात का भी दें ध्यान

अगर आप लॉन्ग बूट्स खरीद रही हैं तो उसके लिए काफ का माप लेना भी जरूरी है. क्योंकि बूट्स पैर और काफ (calf) दोनों में फिट होने चाहिए. अगर आपकी काफ मोटी/पतली है, तो wide calf या narrow calf ऑप्शन देखें. इससे आपको एक परफेक्ट फिटिंग के बूट्स मिल सकेंगे.

सोल की क्वालिटी देखें

बूट्स खरीदते समय सिर्फ दिखावट नहीं, सोल की मजबूती और ग्रिप भी जरूरी है. रबर सोल बेहतर ग्रिप देता है. लेदर सोल फॉर्मल लुक के लिए अच्छा है. इसके अलावा आउटडोर ट्रैकिंग के लिए गहरी ग्रूव वाले सोल चुनें. ऐसे में आप सोल की क्वालिटी का ध्यान जरूर दें.

मोजे पहनकर ही ट्रायल करें

जब भी बूट्स खरीदें तो मोजे पहन कर ट्राई करें. ध्यान दें कि, ट्रायल देते समय वही सॉक्स पहनें, जो आप रोजाना पहनने वाले हैं. इससे फिटिंग का सही अंदाजा मिलता है और आपको कंफर्ट भी मिलता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |