राम मंदिर पर ध्वजारोहण के बाद PM मोदी का ऐतिहासिक बयान! ‘सदियों के जख्म भर रहे’, अयोध्या को बताया दुनिया के लिए उदाहरण

अयोध्या के राम मंदिर में आज ध्वजारोहण हो गया. इसी के साथ राम मंदिर संपूर्ण हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया. यहां ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त किया गया. इस दौरान पीएम मोदी ने धर्म ध्वज को हाथ जोड़कर प्रणाम किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज सदियों के घाव भर गए हैं.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, आज संपूर्ण भारत और संपूर्ण विश्व राममय है, राम भक्त के हृदय में आज अद्वितीय संतोष है. अपार अलौकिक आनंद है. सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना आज विराम पा रही है. सदियों का संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहा है. आज उसी यज्ञ की पूर्णाहुति है, जिसकी अग्नि पांच सौ साल तक प्रज्वलित रही. जो यज्ञ एक पल भी आस्था से डिगा नहीं, एक पल भी विश्वास से टूटा नहीं.

पीएम मोदी ने कहा कि आज भगवान के गर्भगृह की ऊर्जा, यह धर्म ध्वजा केवल ध्वजा नहीं यह भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का प्रतीक है. इसका भगवा रंग, इस पर रचित सूर्यवंश की ख्याति, कोविदार वृक्ष, सूर्य रामराज्य का प्रतीक है. यह ध्वज संकल्प है, यह ध्वज सफलता है, संघर्ष से सृजन की गाथा है, सदियों से चले आ रहे संघर्ष का साकार स्वरूप है, संतों की साधना और समाज की सहभागिता की सार्थक परिणति है. आने वाले सदियों तक यह ध्वज प्रभु राम के आदर्शों का उद्घोष करेगा.

डेमोक्रेसी हमारे DNA में है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह है कि मैकाले का असर बहुत ज्यादा था. हमें आज़ादी तो मिल गई, लेकिन हम हीन भावना से आज़ाद नहीं हुए. एक सोच बिठा दी गई कि विदेश की हर चीज़ अच्छी है और अपनी चीजों में कमियां हैं. इसी गुलामी की सोच की वजह से हमने विदेश से डेमोक्रेसी ली. हमारा संविधान भी विदेशी देशों से प्रेरित है. जबकि सच्चाई यह है कि भारत डेमोक्रेसी की जननी है. डेमोक्रेसी हमारे DNA में है.”

गुलामी के कारण भगवान राम को किया काल्पनिक घोषित- मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुलामी की मानसिकता इतनी ज़्यादा हो गई कि प्रभु राम को काल्पनिक घोषित किया जाने लगा.” वे कहते हैं, “गुलामी की मानसिकता हमारे सिस्टम के हर पहलू में बसी हुई थी. हमने नेवी के झंडे से गुलामी के निशान हटा दिए और छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत को स्थापित किया. यह सिर्फ डिजाइन में बदलाव नहीं था, यह बदलती मानसिकता का पल था. यह एक ऐलान था कि भारत किसी और की विरासत के बजाय अपनी ताकत पर चलेगा. गुलामी की इस मानसिकता ने हमें ‘रामत्व’ को नजरअंदाज करने और राम को मनगढ़ंत कहने पर मजबूर कर दिया. हम अगले 10 सालों में इस मानसिकता से आज़ाद हो सकते हैं और फिर 2047 तक हमें विकसित भारत बनने से कोई नहीं रोक सकता.”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अयोध्या वह भूमि है, जहां आदर्श आचरण में बदलते हैं. यह वही भूमि है, जहां राम ने जीवन शुरू किया. इसी धरती ने बताया कि एक व्यक्ति अपने समाज की शक्ति से कैसे मर्यादा पुरुषोत्तम बनता है, जब भगवान यहां से गए तो युवराज राम थे, वह लौटे तो मर्यादा पुरुषोत्तम बनकर लौटे. साथियों, विकसित भारत बनाने के लिए समाज की इसी सामूहिक शक्ति की आवश्यकता है. मुझे खुशी है कि राम मंदिर का दिव्य प्रांगण भारत के चेतना स्थली बन रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |