गाजियाबाद में प्लॉट खरीदने का बेहतरीन मौका! GDA कर रहा है इन इलाकों में जमीन की नीलामी, जानें क्या है GDA का पूरा प्लान और प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में संपत्ति खरीदने का लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) आगामी 1 दिसंबर को एक विशेष नीलामी आयोजित करने जा रहा है, जिसमें इंदिरापुरम के करीब 73 आवासीय, व्यावसायिक और अन्य श्रेणी के फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.

यह नीलामी पूरी तरह बोली प्रक्रिया के माध्यम से होगी, जिसके लिए इच्छुक लोग आवेदन फार्म भरकर हिस्सा ले सकते हैं. जीडीए ने इस संबंध में आवश्यक तैयारी पूरी कर ली है और नीलामी से जुड़ी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है.

दिल्ली और नोएडा से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में संपत्ति की मांग लगातार बढ़ रही है. आधुनिक सुविधाओं, बेहतर कनेक्टिविटी और उभरते व्यावसायिक महत्व के चलते यह इलाका रियल एस्टेट निवेशकों और गृह खरीदारों की पहली पसंद बन चुका है. इसी मांग को देखते हुए प्राधिकरण ने इस बार की नीलामी में केवल इंदिरापुरम और इसके विस्तार योजना को प्राथमिकता दी है. अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय बाद ऐसा अवसर आया है जब पूरी नीलामी केवल एक ही प्रमुख क्षेत्र के भूखंडों पर केंद्रित है.

नीलामी में 73 प्लॉट शामिल

जीडीए द्वारा घोषित नीलामी में कुल 73 प्लॉट शामिल किए गए हैं, जिनमें 32 व्यावसायिक, 25 आवासीय, 14 दुकान और अन्य श्रेणी के प्लॉट सम्मिलित हैं. यह विभिन्न प्रकार के खरीदारों-व्यवसायियों, निवेशकों और घर बनाने की इच्छा रखने वाले परिवारों सभी के लिए एक उपयुक्त अवसर प्रदान करता है. प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि यह प्लॉट पब्लिक बिडिंग के माध्यम से बेचे जाएंगे, जिससे इच्छुक लोग पारदर्शी व प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के जरिए मनपसंद संपत्ति खरीद सकेंगे.

इंदिरापुरम की मुख्य योजना में कई क्षेत्रों के भूखंड नीलामी के लिए रखे गए हैं. न्याय खंड-1 में 28 व्यावसायिक भूखंड शामिल हैं, जबकि अभयखंड में एक व्यावसायिक प्लॉट उपलब्ध होगा. शक्तिखंड-4 में एक क्योस्क के लिए भूखंड तथा एक होटल के लिए विशेष प्लॉट भी रखा गया है. इसके अलावा, ज्ञानखंड-3 में दुकानों के लिए 14 प्लॉट नीलामी प्रक्रिया में शामिल किए गए हैं.

यहां भी हैं प्लॉट

इंदिरापुरम विस्तार योजना में भी पर्याप्त भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं. ब्लॉक-1 में 20 आवासीय प्लॉट और दो व्यावसायिक भूखंड शामिल हैं. वहीं, ब्लॉक-बी में पांच आवासीय और एक व्यावसायिक प्लॉट नीलामी में उपलब्ध होंगे. ये सभी क्षेत्र पहले से विकसित बुनियादी सुविधाओं, चौड़ी सड़कों और सुचारु कनेक्टिविटी से लैस हैं, जिससे खरीदारों के लिए ये भूखंड और भी आकर्षक हो जाते हैं.

जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इंदिरापुरम क्षेत्र में प्राधिकरण के भूखंड खरीदने का यह बेहतरीन अवसर है. उन्होंने कहा कि इस बार विभिन्न श्रेणियों के करीब 73 भूखंड नीलामी में शामिल किए गए हैं और इच्छुक लोग निर्धारित प्रक्रिया पूरी करके अपनी पसंद की संपत्ति खरीद सकते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |