धर्मेंद्र को नम आंखों से विदाई! बिना किसी शोर-शराबे के हुआ अंतिम संस्कार, फैंस को नहीं मिली एंट्री, बॉलीवुड रहा मौजूद

बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है और मुंबई के विले पार्ले में उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां बड़े बेटे सनी देओल ने उन्हें मुखाग्नि दी. 6 दशक से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रहे धर्मेंद्र ने कई फिल्मों में काम किया और फैंस का मनोरंजन किया. एक्टर पिछले काफी वक्त से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज जुहू स्थित घर पर ही चल रहा था. सोमवार के दिन सनी विला में एंबुलेंस आई जिसके बाद पवन हंस के विले पार्ले में एक्टर के शव को ले जाया गया जहां परिवार के मौजूदगी में एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया. प्रक्रिया के दौरान परिवार ने चुप्पी साधी रही और कड़ी सुरक्षा के बीच एक्टर का अंतिम संस्कार हुआ बाद में धीरे-धीरे अमिताभ बच्चन और आमिर खान समेत बॉलीवुड के दिग्गज स्टार विले पार्ले के श्मसान घाट पहुंचते नजर आए.

बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर धर्मेंद्र का इलाज उनके जुहू स्थित घर पर ही चल रहा था. इस बीच सोमवार दोपहर उनके बंगले ‘सनी विला’ में अचानक से गतिविधियां तेज हो गईं, जिससे इलाके में हलचल मच गई. सूत्रों ने टीवी9 को दी जानकारी के मुताबिक, उनके घर के परिसर के अंदर एक एंबुलेंस को प्रवेश करते देखा गया था, जिसके तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर बंगले के बाहर बैरिकेडिंग करनी शुरू कर दी थी.

पुलिस बल के अलावा, लगभग 50 प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की टीम भी मौके पर मौजूद थी. अंतिम संस्कार की प्रक्रिया तक देओल परिवार की तरफ से धर्मेंद्र के निधन की पुष्टि नहीं की गई और बाद में ये दुखद जानकारी फैंस के साथ साझा की गई.

अंतिम संस्कार में कौन-कौन पहुंचा?

धर्मेंद्र के निधन की खबर सुन पूरा बॉलीवुड श्मसान घाट में उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचा. शुरू में अमिताभ बच्चन और आमिर खान अंतिम संस्कार में पहुंचे. इसी बीच करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिसके बाद से एक के बाद एक कर कई सारे कलाकार विले पार्ले में पहुंचने लगे. गौरी खान, सलमान खान, राजकुमार संतोषी, सलीम खान, संजय दत्त और अनिल शर्मा जैसे कलाकार भी इस दौरान अंतिम संस्कार में पहुंचते नजर आए.

इससे पहले एक्टर के निधन की फर्जी खबर सामने आई थी जिसके बाद ईशा देओल और हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई थी और उनकी रिकवरी का अपडेट दिया था. लेकिन अब एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि हो गई है और बॉलीवुड के हीमैन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है.

65 साल में की 300 से ज्यादा फिल्में

एक्टर के करियर की तरफ रुख करें तो उन्होंने साल 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. वे रोमांटिक और एक्शन फिल्में करने के लिए जाने जाते थे. उन्होंने कुछ समय में ही अपनी दमदार पर्सनालिटी और आवाज के बलबूते पर इंडस्ट्री के मोस्ट हैंडसम पर्सन की छवि हासिल कर ली थी. फिर एक बार अभिनय का जो सिलसिला शुरू हुआ तो वो अंतिम सांस तक नहीं थमा, 65 साल के करियर में उन्होंने 65 साल के करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |     Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     Sonam Wangchuk: रिहाई के बाद आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे सोनम वांगचुक? पत्नी गीतांजलि बोलीं- “अब केवल संवाद और सहयोग से निकलेगा हल”     |     Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक सिंघवी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा; जानें किन 11 सीटों पर फंसा है पेंच     |